लाइव न्यूज़ :

Bihar cabinet expansion: बिहार कैबिनेट का विस्तार 16 जून को, संतोष कुमार सुमन ने दिया इस्तीफा, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2023 17:35 IST

Bihar cabinet expansion: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता संतोष कुमार सुमन ने कल 13 जून को राज्य सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसियासी भूचाल के बाद अब राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की कवायद तेज हो गई है।संतोष सुमन के इस्तीफे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूर कर लिया है। नीतीश मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Bihar cabinet expansion: बिहार महागठबंधन में हलचल तेज है। 23 जून को बैठक से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन ने इस्तीफा देकर राज्य की राजनीति में गर्माहट तेज कर दी।

इस बीच चर्चा है कि बिहार कैबिनेट का विस्तार 16 जून को होगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को 10.30 बजे होगा। जदयू विधायक रत्नेश सदा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो गया है।

इस बीच राज्यपाल की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। रत्नेश सदा सुबह 10 : 30 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इसबीच, रत्नेश सदा के अलावा दो और नामों पर चर्चा चल रही है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन दो चेहरों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है एक मंत्री जदयू और एक राजद कोटे से होगा। वहीं, कांग्रेस का कोटा भी बढ़ेगा और पार्टी के एक विधायक को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद मिल सकता है। हालांकि, यह तह है कि कांग्रेस कोटे से जिसे भी मंत्री पद मिलेगा वह सवर्ण होगा।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को मंत्रिमंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। राजद से कौन मंत्री बन सकता है ये लालू यादव और तेजस्वी यादव तय करेंगे। वहीं कांग्रेस की नजर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है, क्योंकि कांग्रेस की मांग है कि मंत्रिमंडल में दो जगह और मिलनी चाहिए।

इसके लिए नीतीश कुमार पर दबाव भी बनाया जा रहा है। वहीं, जदयू विधायक रत्नेश सदा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजभवन से उन्हें 16 जून को 10.30 बजे बुलावा आया है कि वो मंत्री पद की शपथ लें। राजभवन से बुलावा के बाद रत्नेश सदा बेहद भावुक थे।

उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक दलित समाज के बेटे को इतना बड़ा मौका देने के लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे पूरी ताकत और लगन से पूरा करूंगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."