लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पवार की एनसीपी में टूट के बाद अब बिहार में सियासत तेज, चिराग और रालोजद प्रमुख कुशवाहा का बड़ा दावा- जदयू में टूट जल्द!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 15:37 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं। जबकि भाजपा ने दावा किया है कि जल्द ही जदयू में भी महाराष्ट्र की झलक दिखाई दे सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान और रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा दावा है।उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि कांग्रस में भी एक बड़ी टूट होने वाली है।कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एनडीए में शामिल होने को तैयार बैठा है।

पटनाः महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में टूट के बाद अब बिहार में भी सियासत गर्मा गई है। महागठबंधन और भाजपा में टूट के दावे किए जाने लगे हैं। सोमवार को जदयू पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि बिहार में महाराष्ट्र जैसे हालात बन रहे हैं।

इसका तो मतलब यह हुआ कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा विधायकों को लेकर महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं। जबकि भाजपा ने दावा किया है कि जल्द ही जदयू में भी महाराष्ट्र की झलक दिखाई दे सकती है। इसके साथ ही चिराग पासवान और रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा दावा है।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि कांग्रस में भी एक बड़ी टूट होने वाली है। कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एनडीए में शामिल होने को तैयार बैठा है। कांग्रेस पार्टी में काफी नाराजगी है। जदयू के लोग सिर्फ नीतीश कुमार का नेतृत्व देखकर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन दोनों दलों के नेता एनडीए के संपर्क में हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वक्त आने पर सभी लोग एनडीए में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं जदयू से पहले ही बिहार कांग्रेस में खेला न हो जाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये सही जानकारी है और जल्द ही बिहार की सियासत में ये बड़ा 'खेला' होने वाला है।

वहीं, चिराग पासवान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि एनसीपी की तरह नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में भी बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी में टूट का डर सताने लगा है। लिहाजा वे विधायकों और सांसदों के साथ वन-टू-वन बातें कर रहे हैं।

वहीं, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार में भी ये स्थिति होने वाली है इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले नीतीश कुमार विधायकों से बात नहीं करते थे, लेकिन अब पार्टी में टूट जैसे हालात से बचने के लिए अपने विधायकों और सांसदों से वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं।

बचौल ने कहा कि जहां जनमत का अपमान होता है, वहां ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है। जदयू के विधायक और सांसद भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लिहाजा जदयू के अधिकतर विधायक और सांसद अपनी भविष्य की चिंता को लेकर भाजपा के संपर्क में हैं।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाचिराग पासवाननीतीश कुमारबिहारपटनामहाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."