लाइव न्यूज़ :

बिहार में अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग उद्योग बन गया, भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर किया हमला, शिक्षक पोस्टिंग की फाइल 25-30 दिनों से अटकी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2023 18:17 IST

शिक्षा मंत्री के पास  10+2 संवर्ग के शिक्षकों की पोस्टिंग की फाइल 25-30 दिनों से अटकी पड़ी है। लेकिन शिक्षा मंत्री फाईल का निष्पादन नहीं कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजून माह में विभागीय मंत्री के स्तर से वर्ग 1 और 2 के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग होती है।सामान्य प्रशासन बिभाग का परिपत्र के द्वारा बिस्तृत दिशा निर्देश भी जारी है, लेकिन उनका अनुपालन नहीं किया जाता है। विजय सिन्हा ने कहा कि मलाईदार विभागों के मंत्री जून माह में मालामाल हो जाते हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार में अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग उद्योग बन गया है। मलाईदार विभागों के मंत्री मालामाल हो रहे हैं। पैसा देकर ट्रांसफर पोस्टिंग कराने के लिए अधिकारियों में होड़ मची हुई है। वही ईमानदार पदाधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग में किनारा लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के पास  10+2 संवर्ग के शिक्षकों की पोस्टिंग की फाइल 25-30 दिनों से अटकी पड़ी है। लेकिन शिक्षा मंत्री फाईल का निष्पादन नहीं कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि नियमानुसार जून माह में विभागीय मंत्री के स्तर से वर्ग 1 और 2 के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग होती है।

इसके लिए सामान्य प्रशासन बिभाग का परिपत्र के द्वारा बिस्तृत दिशा निर्देश भी जारी है, लेकिन उनका अनुपालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि भष्ट अधिकारी पैसे के बल पर मलाईदार विभागों में कमाई की दृष्टि से महत्वपूर्ण जगह पर अपना पदस्थापन करा लेते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि मलाईदार विभागों के मंत्री जून माह में मालामाल हो जाते हैं।

यहां अधिकारी पैसा देकर अपनी पोस्टिंग कराते हैं और पदस्थापन के बाद वहां की जनता से कई गुणा वसूली करते हैं। माह जून में मुख्यमंत्री का भरस्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति शिथिल कर दी जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग का परिपत्र के द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी है।

लेकिन उनका अनुपालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, नगर विकास, राजस्व भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण, जल संसाधन, सहित दर्जनों विभागों में अभी मालदार एवम रसूखदार लोग सक्रिय हो गए हैं। रोज नया डील किया जा रहा है। ईमानदार अधिकारियों को किनारे लगा दिया गया है।

वे इस दौड़ से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनके पास खास जगह पर पोस्टिंग के लिये पैसा नहीं है। विजय सिन्हा ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जी को इस ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल बंद करने के लिए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। पद पर बने रहने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा नीति और सिद्धान्त से समझौता कर लिया गया है जिसके कारण बिहार में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त हो गया है।

टॅग्स :Bihar BJPNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."