बिहार: विधानसभा अध्यक्ष पर भाजपा का आरोप, सदन में सरकार के इशारे पर हो रहा है काम

By एस पी सिन्हा | Published: July 13, 2023 06:21 PM2023-07-13T18:21:48+5:302023-07-13T18:29:07+5:30

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के नाम पर आज नीतीश कुमार मौन धारण किए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि हम सदन में न्याय के विधानमंडल के कस्टोडियन राज्यपाल से मिलेंगे।

Bihar BJP allegation on speaker work is being done house at behest of nitish govt | बिहार: विधानसभा अध्यक्ष पर भाजपा का आरोप, सदन में सरकार के इशारे पर हो रहा है काम

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsभाजपा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर आरोप लगाया है। पार्टी के अनुसार, सरकार के इशारे पर सदन में काम हो रहा है। यही नहीं भाजपा ने कई और सवाल भी उठाए है।

पटना:  बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि वह सदन में सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करते हैं। भाजपा इसकी शिकायत राज्यपाल से करेगी। विधानसभा से भाजपा विधायकों के मार्शल आउट किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आपत्ति जताते हुए गुरुवार को कहा कि स्पीकर एकतरफा काम कर रहे हैं। 

सरकार के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष कर रहे है काम- सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि आसन को निरपेक्ष होना चाहिए। लेकिन सरकार के दबाव में आकर विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर आकर काम कर रहे हैं, जो पूर्णता अघोषित आपातकाल है। दो विधायकों के मार्शल आउट किए जाने की घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर परंपरा रही कि विपक्ष को बोलने का मौका मिलता है। 

लेकिन जब से सदन शुरू हुआ है विधानसभा अध्यक्ष सिर्फ छोटे दल के लोगों को बोलने देते हैं और विपक्ष को बोलने नहीं देते हैं। बड़ी मुश्किल से भाजपा को कुछ बोलने दिया जाता है तो बीच में ही लाइन काट दिया जाता है। हमारी आवाज को बंद कर दिया जाता है। 

विजय कुमार सिन्हा ने 10 लाख नौकरियों का भी उठाया सवाल

उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी हमने सरकार से सवाल किया कि आप के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख बिहार के नौजवानों को नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ। समान काम का समान वेतन पर सरकार जवाब दे। भ्रष्टाचार और अपराध कर जवाब दे। लेकिन जैसे ही हमने बोलना शुरू किया माइक बंद कर दिया गया। कैमरे को विपक्ष की तरफ से हटा दिया गया। 

नेता प्रतिपक्ष ने ट्रेजरी बेंच पर क्या आरोप लगाया 

हमारे सदस्यों ने कैमरे वालों को कहा कि पक्ष की तरफ से कैमरा क्यों बंद कर दिया गया तो भाजपा सदस्यों को बेरहमी से सदन से बाहर निकाला है। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि सदन में ट्रेजरी बेंच लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हो रहा है। वे भ्रष्टाचारी और अपराधी को बचा रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के नाम पर चुप्पी साधे है सीएम नीतीश-सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के नाम पर आज नीतीश कुमार मौन धारण किए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि हम सदन में न्याय के विधानमंडल के कस्टोडियन राज्यपाल से मिलेंगे। उनसे भी हम दरख्वास्त करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के कारनामों को हम राज्यपाल को बताएंगे कि वे सदन को एकतरफा चलाना चाहते हैं।
 

Web Title: Bihar BJP allegation on speaker work is being done house at behest of nitish govt

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे