लाइव न्यूज़ :

Barbigha Assembly Constituency: बरबीघा पर जदयू में घमासान, विधायक सुदर्शन का मंत्री अशोक चौधरी पर हमला, कहा-दादा राजो सिंह की हत्या में साजिशकर्ता थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2023 14:52 IST

Barbigha Assembly Constituency: अशोक चौधरी ने मेरे दादा राजो बाबू को बांसघाट पहुंचवाया, मेरे पिता को बांसघाट पहुंचवाया और अब मुझे वहीं पहुंचाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे दादा राजो सिंह की हत्या में साजिशकर्ता थे। सुदर्शन कुमार ने अपनी पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला बोला है।दामाद को भाजपा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

Barbigha Assembly Constituency: बिहार में सत्तारूढ दल जदयू में बरबीघा विधानसभा क्षेत्र को लेकर घमासान छिड़ा है। मंत्री अशोक चौधरी के बरबीघा में बार-बार हस्तक्षेप से नाराज होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जब उन्हें वहां नहीं जाने को कहा था को अशोक चौधरी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से खुले तौर पर भिड़ गए थे।

अब बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने अपनी पार्टी के मंत्री अशोक चौधरी पर सीधा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगा दिए हैं। सुदर्शन कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे दादा राजो सिंह की हत्या में साजिशकर्ता थे।

अशोक चौधरी ने मेरे दादा राजो बाबू को बांसघाट पहुंचवाया, मेरे पिता को बांसघाट पहुंचवाया और अब मुझे वहीं पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी भाजपा के संपर्क में हैं, वे अपने दामाद को भाजपा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसलिए बरबीघा में सारा कुचक्र रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बरबीघा मेरे दादाजी की कर्मभूमि रही है और वे बिहार के बड़े नेता थे। राजनीति मेरे खून में है। सुदर्शन कुमार ने दो टूक अंदाज में कहा कि अशोक चौधरी को स्व. राजो सिंह के हत्याकांड से अपना नाम हटवाना था, इसलिए मुझसे बेहतर संबंध बना लिया। फिर मुझे बरगला कर केस से अपना नाम हटवा लिया।

उसके बाद ओछी राजनीति करनी शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट अंदाज में कहा कि बरबीघा के भूमिहारों पर अशोक चौधरी का विशेष ध्यान है। बरबीघा के भूमिहारों की भावनाओं से खेलने की आदत रही है। बरबीघा के भूमिहारों को वे सबसे अधिक बेवकूफ समझते हैं।

वे अपने दामाद को भाजपा के टिकट पर नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। नवादा लोकसभा सीट में ही बरबीघा विधानसभा क्षेत्र आता है। अपने दामाद के लिए ही अशोक चौधरी बरबीघा में ओछी राजनीति कर रहे हैं। बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी के दामाद का नाम सायण कुणाल है, जो आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."