नीतीश कुमार के पलटीमार स्वभाव के कारण अटल बिहारी वाजपेयी होते शर्मसार - विजय सिन्हा

By एस पी सिन्हा | Published: August 16, 2023 06:44 PM2023-08-16T18:44:19+5:302023-08-16T18:45:54+5:30

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नीतीश कुमार को सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी। लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते।

Atal Bihari Vajpayee would have been embarrassed because of Nitish Kumarretaliatory nature Vijay Sinha | नीतीश कुमार के पलटीमार स्वभाव के कारण अटल बिहारी वाजपेयी होते शर्मसार - विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा (फाइल फोटो)

Highlights नीतीश कुमार पर बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने साधा निशानाकहा- वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैंकहा- वाजपेयी जी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी

पटना: बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैं। भाजपा पहले वाजपेयी जी और अब मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी। लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते। अपने सभी राजनीतिक गुरुओं को धोखा देने का नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है। 

उन्होने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर शरद यादव तक ये बारी बारी से सबको ठगते रहे। जिस जॉर्ज फर्नांडिस ने इनकी राजनीतिक कद को बढ़ाया। उनको भी किनारे लगाने में इन्होंने देरी नहीं की। स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के इर्द गिर्द घूमती इनकी राजनीति ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है। सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व, कार्यकर्ताओ और सिद्धांतों से भली भांति परिचित हैं। इन्हें पता है कि भाजपा का छोटा बड़ा सभी कार्यकर्ता मां भारती की सेवा में लगा हुआ है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके द्वारा व्यक्ति के नाम पर अंतर दिखाने की हवा फैलाने का कोई असर नहीं होने वाला है। सिन्हा ने कहा कि जंगल राज वालों से गठबंधन कर नीतीश कुमार ने सिद्धान्तविहीन औऱ अवसरवादी राजनीति का क्रूर उदाहरण पेश किया है। श्रद्धेय अटल जी ने इन्हें सुशासन स्थापित करने की जिम्मेवारी देकर बिहार भेजा था। इन्होंने जंगलराज के दुशासन के साथ गलबहियां कर के गुंडाराज स्थापित कर बिहार के जनादेश का अपमान ही नहीं उन बलिदानियो का भी अपमान किया जो जंगलराज में शहीद हुये और लड़ते लड़ते अपनी जवानी बर्बाद की। 

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी ने कहा की जो  लोग बिहार से पलायन किए हैं आज उन लोगों के दिल पर कितना चोट लगा होगा। श्रद्धेय अटल जी की आत्मा को भी कितना दु:खित इन्होंने किया है। इसी का पश्चाताप करने वे आज वहां गए हैं और श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्य की जनता सब देख रही है। समय आने पर इन्हें सबक सिखायेगी।

Web Title: Atal Bihari Vajpayee would have been embarrassed because of Nitish Kumarretaliatory nature Vijay Sinha

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे