भोजपुरीः सोनू निगम ने पवन सिंह संग गाया पहली बार छठ गीत- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: November 1, 2021 10:55 AM2021-11-01T10:55:56+5:302021-11-01T13:31:54+5:30

पवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को वेव म्यूजिक रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर को सुबह रिलीज किया गया है। गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जिसे, 'जय छठी मईया' के नाम से रिलीज किया गया है।

sonu nigam sang bhojpuri chhath song for the first time with pawan singh watch video | भोजपुरीः सोनू निगम ने पवन सिंह संग गाया पहली बार छठ गीत- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; देखें वीडियो

भोजपुरीः सोनू निगम ने पवन सिंह संग गाया पहली बार छठ गीत- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; देखें वीडियो

Highlightsपवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को 'वेव म्यूजिक रिकॉर्ड' नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैइस छठ गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जिसको सुरों से सजाया है छोटे बाबा बसही ने

मुंबईः तीन दिनों तक चलने वाले यूपी-बिहार के महापर्व छठ को लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं चौक-चौराहों पर भोजपुरी छठ गीत भी गूंजने लगे हैं। शारदा सिन्हा से लेकर अनुराध पौडवाल सहित अनेक भोजपुरी कलाकारों ने छठ गीत को अपनी आवाज दे चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम भी अपना पहला भोजपुरी छठ गीत लेकर आ चुके हैं। सोनू निगम का यह छठ गीत भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ है।

सोनू निगम की आवाज में पहली बार छठ गीत सुनकर भोजपुरीभाषी भावविभोर हो गए हैं। सोनू निगम और पवन सिंह द्वारा गाया ये छठ गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस गीत पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोनू निगम ने इस नई प्रस्तुति के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने इस बाबत पवन सिंह के साथ एक वीडियो साझा किया है जिसमे वह गीत के बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह के प्रति आभार जता रहे हैं। सोनू निगम के इस आभार पर पवन सिंह कहते हैं कि मैंने नहीं आपने मुझे अपने साथ गाने का मौका दिया है।

पवन सिंह और सोनू निगम के इस छठ गीत को वेव म्यूजिक रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 1 नवंबर को सुबह रिलीज किया गया है। अब तक (खबर लिखे जाने तक) इस वीडियो को 50 हजार के करीब देखा जा चुका है। इस छठ गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जिसे- जय छठी मईया के नाम से रिलीज किया गया है। सोनू निगम के इस भोजपुरी छठ गीत में संगीत से छोटे बाबा बसही का दिया हुआ है। पवन सिंह और सोनू निगम के अलावा इस गीत में खुश्बू जैन ने भी अपनी आवाज दी है।

गौरतलब है कि 08 नवंबर 2021 को संध्याकाल में नहाय खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ होगी जो तीन दिनों तक चलेगी। अगले दिन यानी 09 नवंबर को खरना है। इस दिन रात में खीर खाकर 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत शुरू होगा। और तीसरे दिनदिन डूबते हुए सूर्य  की आराधना की जाएगी फिर इसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे, इस महापर्व का समापन किया जाएगा।

 

Web Title: sonu nigam sang bhojpuri chhath song for the first time with pawan singh watch video

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे