गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' रिलीज, सिंगर आलोक पांडेय गोपाल ने दिया है आवाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2022 08:47 PM2022-06-02T20:47:22+5:302022-06-02T20:48:37+5:30

गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' का प्रसंग आप भले जानते होंगे, लेकिन सुर के साथ इसकी यह प्रस्तुति अद्भुत और अनोखी है।

Song 'Hey Babua Aaj Rahija Hamre Gaon' released, Singer Alok Pandey Gopal voice bihar lord ram | गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' रिलीज, सिंगर आलोक पांडेय गोपाल ने दिया है आवाज

यह कहना है खुद आलोक गोपाल पांडेय का।

Highlightsभगवान राम की भक्ति और श्रद्धा भाव का यह बेजोड़ गाना है.भक्तिभाव से ओत प्रोत इसे गाने को स्वर आलोक पांडेय गोपाल ने दिया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी के चर्चित सिंगर आलोक पांडेय गोपाल ने आज भगवान राम वनवास प्रसंग पर आधारित अलौकिक गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' रिलीज कर दिया है। भगवान राम की भक्ति और श्रद्धा भाव का यह बेजोड़ गाना है, जिसे जनकवि बावला जी ने तैयार किया।

 

भक्तिभाव से ओत प्रोत इसे गाने को स्वर आलोक पांडेय गोपाल ने दिया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आज के जमाने में भक्तिरस की बेहतरीन कृति है यह गाना। इसे आलोक गोपाल पांडेय ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' का प्रसंग आप भले जानते होंगे, लेकिन सुर के साथ इसकी यह प्रस्तुति अद्भुत और अनोखी है।

यह कहना है खुद आलोक गोपाल पांडेय का। वे कहते हैं कि जब भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास को निकले, तब मनुष्य ही नहीं, जंगल में निवास करने वाले हर जीव - जंतु ने भगवान श्री राम से आग्रह किया कि वे उनके पास रुक जाएं। इसी प्रसंग को हमने गाने के रूप में आपके समक्ष रखा है।

उम्मीद है कि आप सबों को पसंद आएगी। 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' गाना मेरे दिल के करीब है। आपको इस गाने को सुनकर भक्तिमय हो जाएंगे। यह विशुद्ध भजन गीत है। आलोक गोपाल पांडेय ने कहा कि भगवान राम की महिमा अपरंपार है। देश के कण कण में राम हैं और हम खुशनसीब हैं कि हमें भगवान राम की स्तुति में यह गाना गाने को मिला है।

इसके माध्यम से कोई भी उनके अलौकिक चरित्र में रम जाएगा। उन्होंने बताया कि 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' के संगीतकार पंडित रामेश्वर पांडेय हैं। गीतकार राम जियावन दास बावला हैं। निर्माता अरविंद पांडेय हैं। निर्देशक प्रेम तिवारी हैं।

Web Title: Song 'Hey Babua Aaj Rahija Hamre Gaon' released, Singer Alok Pandey Gopal voice bihar lord ram

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे