बच्चा नहीं चाहते थे पवन सिंह!, पत्नी ज्योति सिंह का दो बार कराया अबॉर्शन, भोजपुरी गायक की पत्नी ने मारपीट का भी लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Published: April 28, 2022 04:31 PM2022-04-28T16:31:23+5:302022-04-28T16:47:00+5:30

भोजपुरी गायक की पत्नी ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने आगे कहा कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहता है। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है।

Pawan Singh did not want child wife Jyoti Singh got abortion twice Bhojpuri singer wife accused of assault | बच्चा नहीं चाहते थे पवन सिंह!, पत्नी ज्योति सिंह का दो बार कराया अबॉर्शन, भोजपुरी गायक की पत्नी ने मारपीट का भी लगाया आरोप

बच्चा नहीं चाहते थे पवन सिंह!, पत्नी ज्योति सिंह का दो बार कराया अबॉर्शन, भोजपुरी गायक की पत्नी ने मारपीट का भी लगाया आरोप

Next
Highlightsज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने आगे कहा कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही हैतलाक की अर्जी पवन सिंह की तरफ से दाखिल की गई है

आराः भोजपुरी के चर्चित गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन सिंह द्वारा आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद ज्योति सिंह ने गायक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने दो बार ऑबर्शन करवा।

गौरतलब है कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से अलग रहने का फैसला किया है। दोनों के रिश्तों में काफी दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। ज्योति सिंह के वकील ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि तलाक की अर्जी पवन सिंह ने ही फाइल की है। इस मौके पर ज्योति सिंह फैमिली कोर्ट पहुंची लेकिन पवन सिंह नदारद रहे।

ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने आगे कहा कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहते हैं। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है। वकील ने कहा कि पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट करते थे। गाली गलौच किया करते थे। शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार पत्नी का गर्भपात कराया था।

मालूम हो कि ज्योति सिंह बलिया की रहने वाली हैं। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी। उस वक्त पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्ता तोड़ लिया था। पवन सिंह की ज्योति संह के साथ दूसरी शादी थी। पहली पत्नी नीलम ने 2015 में खुद को फांसी लगा ली थी।

Web Title: Pawan Singh did not want child wife Jyoti Singh got abortion twice Bhojpuri singer wife accused of assault

भोजपुरी से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे