'दीदार दे' गाने पर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा वीडियो

By अमित कुमार | Published: February 22, 2021 08:49 PM2021-02-22T20:49:58+5:302021-02-22T20:49:58+5:30

Monalisa dance song viral on social media: मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। शूटिंग का समय हो या पति विक्रांत के साथ का कोई समय मोना अपने फैंस के बीच फोटो शेयर करना नहीं भूलतीं।

Monalisa dance on song Deedar De song video goes viral on instagram watch here | 'दीदार दे' गाने पर मोनालिसा ने किया धमाकेदार डांस, फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा वीडियो

मोनालिसा। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsभोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।मोनालिसा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में मोनालिसा दीदार दे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Monalisa dance song viral on social media: भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा अपने अंदाज और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 

मोनालिसा का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में वह दीदार दे गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार मोनालिसा के इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले मोनालिसा ने पुराने और आइकॉनिक स्टाइल में साड़ी पहनकर अपनी फोटो शेयर की थी जिसे लोगों ने खासा पसंद किया था। 

कुछ लोग उनके इस साड़ी वाले अंदाज को मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी से भी कंम्पेयर कर रहे थे। अगर आप मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि मोना अपनी ऐसी फोटोज ज्यादातर मंडे को शेयर करती हैं।  मोना और उनके पति विक्रांत की लव स्टोरी की बात करें तो उन्हें अंजाम तक बिग बॉस ने ही पहुंचाया है। रियालिटी शो के दसवें सीजन में मोना नें विक्रांत से बिग बॉस के घर में शादी की थी।    

Web Title: Monalisa dance on song Deedar De song video goes viral on instagram watch here

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे