खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगी कृष्ण प्रेम और छठ पूजा की महिमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2022 10:15 AM2022-10-14T10:15:13+5:302022-10-14T10:15:45+5:30

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में मेघा श्री भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने अपना एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।

Khesarilal Yadav's film 'Bol Radha Bol' trailer release, glory of Krishna Prem and Chhath Puja in film | खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगी कृष्ण प्रेम और छठ पूजा की महिमा

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेता खेसारीलाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जिसमें खेसारीलाल यादव का जादू खूब देखने को मिल रहा है। वेब म्यूजिक प्रस्तुत और साँवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के निर्माता विजय कुमार यादव हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल होने लगा है। 

बात अगर फिल्म के ट्रेलर की करें तो इसकी शुरुआत एक ऐसे खेसारीलाल यादव के रूप में होती है, जो नास्तिक और अल्हड़ है। उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता और वो बस अपने धुन में मगन रहता है। पवित्र पर्व छठ को भी हंस कर उड़ा देता है। हालांकि जब उसकी राधा की हत्या होती है और वह एक पुजारी के पास जाता है, तब उसका ट्रांसफॉर्मेशन एक भक्त के रूप में हो जाता है। इस बीच कई खूबसूरत सिक्वेंस ट्रेलर में दिखें हैं। फिल्म में कृष्ण प्रेम से लेकर छठ पूजा का शानदार कोलाब्रेशन करते पराग पाटिल नजर आए हैं।

'बोल राधा बोल' के केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री हैं। इस फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने अपना एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और कहा है कि वे एक अलग कॉन्सेप्ट पर शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसे दर्शक खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यह फिल्म छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। 

इस फिल्म को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री के साथ नवोदित महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन  मुख्य भूमिका में हैं। 

कहानी के लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह व छोटू यादव हैं। छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन दिव्य ज्योति डिजिटल ने किया है।

Web Title: Khesarilal Yadav's film 'Bol Radha Bol' trailer release, glory of Krishna Prem and Chhath Puja in film

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे