गाने पर विवादः खेसारी लाल के मैनेजर के सामने सिंगर की हुई लाइव पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Published: June 9, 2021 02:33 PM2021-06-09T14:33:15+5:302021-06-09T14:36:55+5:30

रअसल खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक गाना रिलीज किया था जिसका टाइटल था- चाची के बाची सपनवा में आती है। इसी गाने प्रतिवाद में सिंगर पंकज सिंह ने एक गाना रिलीज किया जिसपर खेसारी लाल काफी गुस्से में आ गए। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया

khesari lal and pankaj singh controversy bhojpuri song chachi ke bachi sapanwa me aati hai | गाने पर विवादः खेसारी लाल के मैनेजर के सामने सिंगर की हुई लाइव पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला

गाने पर विवादः खेसारी लाल के मैनेजर के सामने सिंगर की हुई लाइव पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला

Highlightsखेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक गाना रिलीज किया था जिसका टाइटल था- चाची के बाची सपनवा में आती हैपंकज सिंह ने आगे कहा है कि उन्हें लाइव वीडियो में भी मारा गयासिंगर ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कुछ न कुछ विवाद हमेशा चलता रहता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने लाइव आकर इस बात का जिक्र किया था कि भोजपुरी इंडस्ट्री जितना कचरा कहीं नहीं हैं। इस बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। यह विवाद खेसारी लाल और सिंगर पंकज सिंह के बीच का है।

किस गाने पर है विवाद
दरअसल खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक गाना रिलीज किया था जिसका टाइटल था- चाची के बाची सपनवा में आती है। इसी गाने प्रतिवाद में सिंगर पंकज सिंह ने एक गाना रिलीज किया जिसपर खेसारी लाल काफी गुस्से में आ गए। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया

पंकज सिंह ने जो गाना रिलीज किया है उसमें खेसारी लाल की बेटी का जिक्र है। इसके बाद खेसारी लाल यादव के ज्यादातर गानों को लिखने वाले राइटर अखिलेश कश्यप ने पंकज सिंह के साथ फेसबुक लाइव किया। इस लाइव के दौरान खेसारी लाल यादव के मैनेजर विवेक सिंह भी जुड़े हुए थे।

सिंगर को होटल में ले जाकर की गई पिटाई
पंकज सिंह ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया है कि उन्हें बक्सर से उठाया गया और एक होटल में ले जाकर पिटाई की गई। पंकज सिंह ने आगे कहा है कि उन्हें लाइव वीडियो में भी मारा गया। इस बाबत सिंगर ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है। पंकज सिंह ने अपने गाने पर माफी मांगते हुए कहा है किकि खेसारी लाल यादव ने पहले गाना बनाया जिसके बोल हैं... 'चाची के बाची सपनवा में आती है'.... क्यां उन्हें अधिकार है कि वो महिलाओं के बारे में ऐसा बनाएं? 

Web Title: khesari lal and pankaj singh controversy bhojpuri song chachi ke bachi sapanwa me aati hai

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे