सेल्फी के लिए अक्षरा सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, गाड़ी छोड़ बिना चप्पल स्कूटर पर भागीं भोजपुरी अभिनेत्री, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Published: December 27, 2022 12:46 PM2022-12-27T12:46:33+5:302022-12-27T12:50:35+5:30
अक्षरा सिंह बिहार के बेतिया में नगर निकाय चुनाव में प्रचार करने पहुंची थीं।भीड़ के बेकाबू होने पर अक्षरा को कार से उतरकर प्रत्याशी के पति के साथ स्कूटर पर भागना पड़ा।
पटनाः भोजपुरी की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उन्हें स्कूटर पर लेकर आगे-आगे चल रहा है और लड़कों की भीड़ पीछे-पीछे दौड़ रही है।
बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह बिहार के बेतिया में नगर निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करने पहुंचीं थीं। भीड़ ने उन्हें जब देखा तो सेल्फी के लिए घेर लिया। बेकाबू भीड़ को देखते हुए अक्षरा सिंह वहां से भागने में ही भलाई समझीं। अक्षरा सिंह के भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद की मानसिकता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नंगे पांव ही से निकल पड़ीं।
प्रचार करने के चक्कर में मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह.
— Chaturesh Tiwari (@ChatureshMedia) December 26, 2022
बेतिया में मेयर उम्मीदवार गरिमा देवी सिकारिया के समर्थन में रोड शो करने गईं थी अभिनेत्री. भीड़ ने सेल्फी के लिए दौड़ाया.. #ViralVideopic.twitter.com/KOS8ZQbXkt
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर एक शख्स उन्हें लेकर तेजी से भाग रहा है। वहीं अभिनेत्री के पीछे-पीछे भीड़ भी भागी आ रही है। भीड़ के बेकाबू होने पर अक्षरा को कार से उतरकर प्रत्याशी के पति के साथ स्कूटर पर भागना पड़ा। वीडियो में अक्षरा बिना चप्पल स्कूटर पर सवार देखी जा सकती हैं।
अक्षरा सिंह अक्सर अपनी बेबाकी और गानों को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। उनके गानों और डांस के वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बीच उनके इस वीडियो ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है।