भोजपुरी गीतकार व बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ केस दर्ज, 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण का आरोप

By अनिल शर्मा | Published: February 14, 2022 03:53 PM2022-02-14T15:53:53+5:302022-02-14T16:05:05+5:30

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने मुझे धमकाया और कहा कि मेरी बेटी उनके भतीजे राजीव सिंह के साथ है। मामला बीते 9 फरवरी का है।

Case filed against Bhojpuri lyricist and BJP MLA Vinay Bihari accused of kidnapping a 25-year-old girl | भोजपुरी गीतकार व बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ केस दर्ज, 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण का आरोप

भोजपुरी गीतकार व बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ केस दर्ज, 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण का आरोप

Highlightsभोजपुरी गीतकार विनय बिहारी और उनकी पत्नी पर एक लड़की को अगवा करने का आरोप लगा हैलड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी परीक्षा देने गई थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटीलड़की की मां ने कहा कि विनय बिहार ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी उनके साले राजीव सिंह के पास है 

पटनाः भोजपुरी के चर्चित गीतकार व भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी चंचला बिहारी के खिलाफ 25 वर्षीय छात्रा के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक लौरिया सीट (पश्चिम चंपारण) से बीजेपी विधायक विनय बिहारी  एक सहयोगी राजीव सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया है। तीनों पर पटना के अगमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। 

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने मुझे धमकाया और कहा कि मेरी बेटी उनके भतीजे राजीव सिंह के साथ है। मामला बीते 9 फरवरी का है। एफआईआर के मुताबिक, भूतनाथ रोड स्थित प्रोगेसिव कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार और रेखा कुमारी की 25 वर्षीय बेटी रीमिशा परीक्षा देने के लिए गई हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद पीड़िता की मां थाने में शिकायत करने पहुंची। 

पीड़िता की मां के मुताबिक 9 फरवरी को तीन बजे बेटी के नंबर से उनके नंबर पर मैसेज आया और फोन पर बात करने की बात कही गई। कॉल किया गया तो कॉल विनय बिहारी ने रिसीव किया। लड़की की मां ने कहा कि विनय बिहारी ने बताया कि उनकी बेटी  सही सलामत है। आपको एसपी, डीएसपी जिसके पास जाना है, जाइए। लड़की मेरे साले राजीव सिंह के पास है। 

Web Title: Case filed against Bhojpuri lyricist and BJP MLA Vinay Bihari accused of kidnapping a 25-year-old girl

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे