जब निरहुआ के प्रपोज करने पर पाखी हेगड़े ने कहा था- आप कतार में हैं, जानिए मजेदार किस्सा

By अनिल शर्मा | Published: June 7, 2021 04:04 PM2021-06-07T16:04:23+5:302021-06-08T06:29:44+5:30

आज पाखी का जन्मदिन है। भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने साल 2006 में फिल्म ‘बैरी पिया’ से भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थी।

bhojpuri superstar dinesh lal yadav nirahua proposed pakkhi hegde know the story | जब निरहुआ के प्रपोज करने पर पाखी हेगड़े ने कहा था- आप कतार में हैं, जानिए मजेदार किस्सा

जब निरहुआ के प्रपोज करने पर पाखी हेगड़े ने कहा था- आप कतार में हैं, जानिए मजेदार किस्सा

Highlightsआज पाखी हेगड़े का जन्मदिन हैपाखी हेगड़े ने साल 2006 में फिल्म ‘बैरी पिया’ से भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थीइस फिल्म के लिए पाखी को क्रिटिक च्वाइस अवार्ड भी मिला था

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैन काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक समय था जब निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी पर भोजपुरिया दर्शक अपनी जान लुटाते थे। यही कारण होता कि दोनों हर इवेंट में साथ ही दिखते। लोग तो यहां तक मानने लगे थे कि दिनेश लाल यादव की पत्नी पाखी ही हैं। 

निरहुआ ने पाखी को किया था प्रपोज

वैसे तो निरहुआ और पाखी के बीच के रोमांस के कई किस्सों हैं लेकिन खुद निरहुआ ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वे एक बार पाखी को प्रपोज तक कर दिए थे। दरअसल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार जब वह और पाखी हैदराबाद एयरपोर्ट पर किसी फिल्म की शूटिंग से लौटकर आ रहे थे, तब उन्होंने पाखी को आई लव यू बोला था। जिसके बाद निरहुआ के आई लव यू का जवाब देते हुए पाखी ने जवाब दिया, ‘आप कतार में हैं।’ हालांकि निरहुआ ने ये भी बताया था कि ये सब महज़ एक मज़ाक था।
 
आज पाखी का जन्मदिन है। भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने साल 2006 में फिल्म ‘बैरी पिया’ से भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए पाखी को क्रिटिक च्वाइस अवार्ड भी मिला और लोग उन्हें जानने लगे थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म रवि किशन के साथ की थी। वहीं इसके बाद पाखी ने दिनेशलाल यादव के साथ ‘निरहुआ रिक्शावाला’ फिल्म में काम किया जो सुपर हिट रही साबित हुई थी।

Web Title: bhojpuri superstar dinesh lal yadav nirahua proposed pakkhi hegde know the story

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे