भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का नया ‘तबला’ ने रिलीज के साथ मचाया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 1, 2022 10:07 PM2022-11-01T22:07:18+5:302022-11-01T22:07:18+5:30

इस गाने का टीजर पहले से ही वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर 15 वें नंबर पर भी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, गाना ‘तबला’ के रिलीज के बाद खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘तबला’ एक बेहतरीन गाना है।

Bhojpuri Super star Khesarilal Yadav's new 'Tabla' creates a ruckus with its release | भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का नया ‘तबला’ ने रिलीज के साथ मचाया धमाल

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का नया ‘तबला’ ने रिलीज के साथ मचाया धमाल

Highlightsगाना को आज पटना स्थति होटल पनाश में रिलीज किया गया है गाने का टीजर पहले से ही वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर 15 वें नंबर पर भी ट्रेंड कर रहा है

Khesarilal Yadav: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव हरमुनिया के बाद अब लोगों को ‘तबला’ की थाप पर नचाने को तैयार हैं। उनका नया गाना ‘तबला’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो चुका है। गाना को आज पटना स्थति होटल पनाश में रिलीज किया गया है, जो रिलीज के बाद से ही वायरल होना शुरू हो गया है। 

इस मौके पर खेसारीलाल यादव के साथ नम्रता माल्या और सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्री नाथ झा मौजूद रहे। इस गाने का टीजर पहले से ही वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर 15 वें नंबर पर भी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, गाना ‘तबला’ के रिलीज के बाद खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘तबला’ एक बेहतरीन गाना है।

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्री नाथ झा ने कहा कि हर बार की तरह हम एक बार फिर से दर्शकों के लिए एक खूबसूरत गाना लेकर आए हैं। यह गाना सबों को पसंद आएगी। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी का सबसे नया और फ्रेश गाना है। टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया है। गाना भी उन्हें पसंद आएगा। 

उन्होंने बताया कि इस गाने में खेसारीलाल यादव का नया अंदाज सबों के लिए खास होने वाला है। उनके साथ अभिनेत्री नम्रता माल्या की केमेस्ट्री भी अब तक सबसे अलग होने वाला है। 

उन्होंने बताया कि गाना ‘तबला’ को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने आवाज दी है। लिरिक्स डी के दीवाना का है। म्यूजिक शुभम राज का है। वीडियो डायरेक्टर सूरज कटोंच हैं। एडिटर पी शुभम बाबू और श्रीकांत (Zav स्टूडियो) है। डीओपी योगेश सिंह हैं> कला पुनीत कपूर का है। कोरियोग्राफी गीत तमता हैं।

Web Title: Bhojpuri Super star Khesarilal Yadav's new 'Tabla' creates a ruckus with its release

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे