मुंबइया अवतार में नजर आईं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का नया गाना हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 22, 2018 01:47 PM2018-10-22T13:47:36+5:302018-10-22T13:47:36+5:30

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और  दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ जिसको फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

amrapali dubey dance video chicken biryani champa ki jawani nirahua hindustani | मुंबइया अवतार में नजर आईं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का नया गाना हुआ रिलीज

मुंबइया अवतार में नजर आईं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का नया गाना हुआ रिलीज

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और  दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ जिसको फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। अब तक इसको 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 इसी बीच  फिल्म का नया गाना 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' रिलीज किया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे की अदाएं फैंस को दीवाना करने वाली हैं। इस नए गाने में भी आम्रपाली का अंदाज फैंस को एक बार फिर से अपनी तरफ खींचने का काम कर रही हैं। 

चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी  गाना 20 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।इस  में आम्रपाली दुबे मुबइयां स्टाइल में दिख रही हैं। वह फिल्म में मुंबइया भाजीवाली बनी हुई हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि गाना आते ही छा गया है।

 'निरहुआ हिंदुस्तानी' सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है।

Web Title: amrapali dubey dance video chicken biryani champa ki jawani nirahua hindustani

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे