लाइव न्यूज़ :

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने जीता थाईलैंड ओपन, रचा नया इतिहास

By भाषा | Updated: August 4, 2019 15:55 IST

पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल में पुरूष युगल का रजत पदक जीतने वाले रंकीरेड्डी और शेट्टी के लिए यह 2019 सत्र का पहला फाइनल था।

Open in App

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। उन्होंने रविवार को थाईलैंड ओपन के चुनौतीपूर्ण फाइनल में चीन के ली जुन हुई और लियू यु चेन की जोड़ी को पराजित किया। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में चीन ती तीसरी वरीय जोड़ी पर 21-19 18-21 21-18 से जीत हासिल की। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल में पुरूष युगल का रजत पदक जीतने वाले रंकीरेड्डी और शेट्टी के लिए यह 2019 सत्र का पहला फाइनल था।

रंकीरेड्डी और शेट्टी ने अच्छी शुरूआत की, उन्होंने 3-3 की बराबरी के बाद 10-6 से बढ़त बना ली। पर चीन के प्रतिद्वंद्वियों ने वापसी करते हुए 14-14 से बराबरी हासिल की। इसके बाद दोनों जोड़ी कोशिश करती रहीं और दुनिया की 16वें नंबर की भारतीय जोड़ी 20-18 के स्कोर पर ही बढ़त बना सकी। चीनी खिलाड़ियों ने अंक जुटाकर इसे 19-20 कर दिया। रंकीरेड्डी और शेट्टी ने अहम प्वाइंट जुटाकर पहला गेम हासिल किया।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी 6-2 से आगे हो ली। जल्द ही चीनी जोड़ी ने इस अंतर को 5-6 कर दिया और फिर दोनों जोड़ियां 11-11 की बराबरी पर आ गयीं। चीनी जोड़ी ने फिर तेजी से 13-11 की बढ़त बनायी, भारतीय जोड़ी भी कहां हार मानने वाली थी, वह 13-13 का स्कोर बनाने के बाद 16-14 से आगे हो गयी। दोनों जोड़ियों ने फिर दो दो अंक जुटा लिये, पर चीनी खिलाड़ियों ने भारतीयों को हैरान करते हुए लगातार पांच अंक अपनी झोली में डालकर गेम अपने नाम किया। अब फैसला निर्णायक गेम से होना था।

तीसरे गेम में रंकीरेड्डी और शेट्टी थोड़े धीमे दिखे लेकिन फिर भी दोनों जोड़ियां 6-6 से बराबर थीं। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने संयम बरता और अंत तक अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त कायम रखी। चीन की जोड़ी ने वापसी करने की कोशिश में अंतर 18-19 कर लिया लेकिन भारतीय जोड़ी इस मौके को गंवाने के मूड में बिलकुल नहीं थी, उन्होंने लगातार दो प्वाइंट जुटाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

टॅग्स :इंडियाचीनथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला