लाइव न्यूज़ :

गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु ने की PM मोदी से मुलाकात, सरकार ने इनाम में दिए 10 लाख रुपये

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 27, 2019 18:07 IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता था।

Open in App

BWF World Championship गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु स्वदेश वापस लौट चुकी हैं। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु समेत उनके कोच गोपीचंद से मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री ने सिंधु को 10 लाख का चेक भी प्रदान किया।

इसके साथ ही पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने उन्हें देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आई हैं। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।’’ 

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) स्विट्जरलैंड के बासेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाली पी वी सिंधु और साई प्रणीत को क्रमश: 20 लाख रुपये और पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा। सिंधु जहां विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी वहीं प्रणीत पुरुष एकल में 36 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थीं।

टॅग्स :पी वी सिंधुनरेंद्र मोदीकिरेन रिजिजूइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला