लाइव न्यूज़ :

China Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, चीनी जोड़ी को 21-19, 21-15 से हराया

By भाषा | Updated: November 8, 2019 13:07 IST

क्वार्टर फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में सात्विक और चिराग तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को हराने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ली जुन हुई और लियु यु चेन की चीनी जोड़ी को 43 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया।

फुझोउ (चीन), आठ नवंबर। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करके इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय उम्मीदें बरकरार रखी।

भारत की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ली जुन हुई और लियु यु चेन की स्थानीय जोड़ी को 43 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया। सात्विक और चिराग शनिवार को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो से भिड़ेंगे।

विश्व में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गई थी। क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में सात्विक और चिराग तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को हराने में सफल रहे।

पहले गेम में आखिर तक दोनों जोड़ियां बराबरी पर आगे बढ़ी जबकि दूसरे गेम में भी एक समय स्कोर 15-15 से बराबरी पर था। सात्विक और चिराग ने चीनी खिलाड़ियों की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर लगातार छह अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। टूर्नामेंट में भारत के अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गये थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला