लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

By IANS | Updated: January 25, 2018 18:52 IST

पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मलेशिया की जो जिन वेई को मात दी। 

वर्ल्ड नम्बर-3 भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 31 मिनट के भीतर वेई को सीधे गेमों में 21-12, 21-9 से मात दी। इंडोनेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को सिंधु और हमवतन सायना नेहवाल के बीच मुकाबला होगा।

वहीं पुरुष एकल वर्ग में कश्यप को मलेशिया के वेई फेंग चोंग ने मात देते हुए उन्हें अगले दौर में जाने से रोक दिया। फेंग ने कश्यप को 21-18, 21-18 से मात दी। वहीं पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में समीर को जापान के खिलाड़ी काजुमासा साकाई ने 53 मिनट में 21-16, 12-21, 21-10 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले दौर में जापान की ताकुटो इनोई और युकी कानेको की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में कदम रख लिया। 

पुरुष युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की लु चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी ने पहले दौर में मनु और सुमित की जोड़ी को 58 मिनट में 21-18, 16-21, 21-16 से मात दी।

टॅग्स :पीवी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला