लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधु बनीं विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय, पीएम मोदी ने तारीफ में कही ये बात

By भाषा | Updated: August 25, 2019 19:29 IST

विश्व चैम्पियनशिप में सिंधू का यह पांचवां पदक है। पदकों की संख्या के मामले में सिंधु ने चीन की पूर्व ओलंपिक चैम्पियन झांग निंग की रिकॉर्ड की बराबरी की।

Open in App

पीवी सिंधु रविवार को बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के एकतरफा फाइनल में जापान की प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी ने 38 मिनट में 21-7 21-7 से आसान जीत दर्ज की। सिंधु ने इसके साथ ही दो साल पहले इस टूर्नामेंट के फाइनल में ओकुहारा से मिली हार का बदला भी ले लिया।

विश्व चैम्पियनशिप में सिंधू का यह पांचवां पदक है। पदकों की संख्या के मामले में सिंधु ने चीन की पूर्व ओलंपिक चैम्पियन झांग निंग की रिकॉर्ड की बराबरी की। सिंधु ने दो कांस्य पदक के साथ टूर्नामेंट के पिछले दो सत्र में दो रजत पदक भी हासिल किया है।

यहां देखें हाईलाट्स...

पीएम मोदी ने सिंधु को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "करिश्माई प्रतिभा की धनी पीवी सिंधु ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी बैडमिंटन के प्रति लगन और समर्पण प्रेरणादायक है। पीवी सिंधु की सफलता खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।" 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने पर बधाई पीवी सिंधु। यह पूरे देश के लिये गौरवशाली क्षण है। कोर्ट पर आपका जादुई खेल, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित और प्रेरित करती है। विश्व चैंपियन को भविष्य के मुकाबलों के लिये शुभकामनाएं।’’ 

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि सरकार चैंपियन तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं और सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीडब्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर पीवी सिंधु ने इतिहास रचा। भारत को सिंधू पर गर्व है। मेरी तहेदिल से शुभकामनाएं। सरकार चैंपियन तैयार करने के लिये सर्वश्रेष्ठ सहयोग और सुविधाएं देना जारी रखेगी।’’ 

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियानरेंद्र मोदीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला