लाइव न्यूज़ :

एन सिक्की रेड्डी दूसरे कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव, राष्ट्रीय शिविर सोमवार से होगा बहाल

By भाषा | Updated: August 15, 2020 17:18 IST

इस परीक्षण के नतीजे में सिक्की और किरण दोनों नेगेटिव आई हैं। इन रिपोर्ट की प्रति पीटीआई में पास भी है। साइ ने भी इसकी पुष्टि की है...

Open in App

युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी शनिवार कोविड-19 के दूसरे दौर के परीक्षण में नेगेटिव पाए गए जिससे सोमवार से हैदराबाद में राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेत 26 साल की सिक्की और किरण गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) पुलेला गोपीचंद अकादमी में इस संक्रमित बीमारी के लिए पॉजिटिव पाई गईं थी। इसके बाद आकादमी को सेनेटाइज करने के लिए बंद कर दिया था और शिविर को कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इन दोनों ने हालांकि शुक्रवार को निजी अस्पताल में स्वयं अपना परीक्षण कराने का फैसला किया।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘बैडमिंटन खिलाड़ी सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी, जो हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी में बैडमिंटन राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे और कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, इन्होंने आरटी पीसीआर परीक्षण दोबारा कराया और दोनों नेगेटिव पाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों के दोबारा परीक्षण का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि दोनों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे और उनके परिवार के सदस्य भी कोविड नेगेटिव थे।’’

परीक्षण के नवीनतम नतीजों के बाद राष्ट्रीय मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने सोमवार से शिविर को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। गोपीचंद ने कहा, ‘‘शिविर में शामिल सभी लोग कोविड नेगेटिव हैं इसलिए हमने शिविर को शुरू करने का फैसला किया है, मानक संचालन प्रक्रिया के बाद शिविर शुरू किया जाएगा। अकादमी में सोमवार 17 अगस्त से ट्रेनिंग बहाल होगी।’’

सिक्की और किरण उन 21 खिलाड़ियों, कोचों और सहायक स्टाफ की सूची में शामिल थीं जिनका सात अगस्त को ट्रेनिंग शुरू होने से पहले साइ ने अनिवार्य कोविड परीक्षण कराया था। बाकी 19 खिलाड़ी कोविड नेगेटिव पाए गए थे।

साइ ने एक अगस्त को तेलंगाना सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद ओलंपिक के आठ दावेदारों के लिए बैडमिंटन शिविर शुरू किया था जिसमें रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू भी शामिल हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा की जोड़ीदार सिक्की, सिंधु, बी साई प्रणीत और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शिविर के निलंबित होने से पहले अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे थे।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारूपल्ली कश्यप के साथ दूसरे स्थान पर ट्रेनिंग कर रही हैं जबकि अश्विनी अभी बेंगलुरू में हैं। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी के अगले कुछ हफ्तों में शिविर से जुड़ने की उम्मीद है। भारतीय टीम को अब तीन से 11 अक्टूबर तक थामस और उबेर कप में हिस्सा लेना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपी वी सिंधुइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला