लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया खुलासा, मैच फिक्सिंग का मिला था ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2018 19:45 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खिलाड़ियों पर इसी महीने की आखिर में सिंगापुर में सुनवाई होनी है।

Open in App

पूर्व नंबर एक और मौजूदा नंबर-2 बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वेई ने बताया है कि उन्हें भी एक बार मैच फिक्सिंग का प्रस्ताव मिल चुका है जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। साथ ही वेई ने बुधवार को यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि फिक्सिंग के आरोप में मलेशिया के दो खिलाड़ी जांच के घेरे में हैं।

मलेशियाई अखबार न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स से इस दिग्गज ने कहा, 'मेरे लिए पैसा सबकुछ नहीं है। मेरे लिए राष्ट्र का गौरव पहले आता है और यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इसे बरकरार रखूं।' 

हालांकि, वेई ने मैच फिक्सिंग से संबंधित प्रस्ताव पर कुछ भी विस्तृत रूप से बताने से इंकार किया। चोंग वेई का यह बयान उस समय आया है जब  पिछले ही हफ्ते मलेशिया के दो खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप पर जांच के घेरे में आए। इन दो खिलाड़ियों पर लगे आरोपों की जांच बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खिलाड़ियों पर इसी महीने की आखिर में सिंगापुर में सुनवाई होनी है और अगर उन्हें दोषी पाया गया तो उन पर जीवन भर का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

चोंग वेई ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा, 'एक शीर्ष खिलाड़ी होने के नाते मैं शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह केस जल्द खत्म हो जाएगा।'

फिलहाल, मलेशियाई अधिकारियों ने इस स्कैंडल से जुड़े दोनों खिलाड़ियों की पहचान जाहिर करने से इंकार किया है। साथ ही अधिकारियों ने आरोपों और कार्रवाई से जुड़ी कोई जानकारी भी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपों में फंसा एक खिलाड़ी पूर्व शीर्ष जूनियर खिलाड़ी है जबकि दूसरा खिलाड़ी थॉमस कप में हिस्सा ले चुका है।

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब बैडमिंटन में मैच फिक्सिंग के आरोप सामने आए हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक के दौरान भी आठ महिला युगल खिलाड़ियों को आसान क्वॉर्टरफाइनल ड्रॉ हासिल करने के लिए जानबूझकर कर कुछ ग्रुप मैच हारने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

टॅग्स :मैच फिक्सिंगबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला