लाइव न्यूज़ :

जापान ओपन: सिंधु की नजरें जीत पर, साइना और प्रणीत ने नाम वापस लिया

By भाषा | Updated: September 10, 2018 18:15 IST

समीर वर्मा का सामना कोरिया के ली डोंग कियुन से होगा। बी साई प्रणीत ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

Open in App

टोक्यो, 10 सितंबर: एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु मंगलवार से यहां शुरू हो रहे जापान ओपन में फाइनल हारने का अपना सिलसिला खत्म करने के इरादे से उतरेगी। 

सिंधु ने इस साल सभी बड़े टूर्नामेंटों में रजत पदक जीता जिनमें राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेल शामिल है । ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु लंबे समय से फाइनल की बाधा पार नहीं कर पा रही है। वह यहां अपने अभियान का आगाज जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ करेगी। 

यहां क्वॉर्टर फाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन या जापान की अकाने यामागुची से हो सकता है। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने सात लाख डालर ईनामी राशि के इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया। 

किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय भी विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में मिली नाकामी का गम दूर करने के इरादे से उतरेंगे । श्रीकांत का सामना पहले दौर में चीन के हुआंग यूशियांग से होगा जबकि प्रणय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से खेलेंगे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। 

समीर वर्मा का सामना कोरिया के ली डोंग कियुन से होगा। बी साई प्रणीत ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। पुरूष युगल में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान के ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोडा से होगा। 

मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की टक्कर मलेशिया के गोह वी शेम और तान वी कियोंग से होगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना चांग यि ना और जुंग क्युंग युन से होगा। मिश्रित युगल में प्रणाव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी का सामना इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नात्सर से होगा। 

टॅग्स :पी वी सिंधुजापानएशियन गेम्ससाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला