लाइव न्यूज़ :

युगांडा बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर भारतीय खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

By IANS | Updated: February 22, 2018 14:22 IST

तय समय सीमा के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के लिए खिलाड़ियों पर 150 डॉलर का जुर्माना लगा है।

Open in App

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल और चालीहा ओरिजित पर युगांडा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन ओपन चैम्पियनशिप से नाम वापस लेने के लिए जुर्माना लगा है। हर्षित और ओरिजित ने काफी देरी से इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया और इस कारण उन दोनों पर यह जुर्माना लगाया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, युगांडा बैडमिंटन संघ (यूबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमोन मुगाबी ने कहा, "विश्व बैडमिंटन संघ के नियमों के अनुसार, तय समय सीमा के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के लिए दोनों खिलाड़ियों पर 150 डॉलर का जुर्माना लगा है।"

युगांडा ओपन एक वर्ल्ड सीरीज है, जिसे विश्व बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट का आयोजन कम्पाला के लुगोगो एरीना में 22 से 25 फरवरी तक होगा। 

मुगाबी ने कहा कि अगर इन खिलाड़ियों ने पहले से इस बारे में नहीं बताया होता, तो इस प्रकार नाम वापस लेने के लिए दोनों को 650 डॉलर की राशि जुर्माने के तौर पर देनी होती। 

उन्होंने कहा, "हम एक बेहतरीन टूर्नामेंट के आयोजन की उम्मीद करते हैं, क्योंकि इसमें 15 से अधिक विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :बैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला