लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन बैडमिंटन: बी साई प्रणीथ और कश्यप की क्वार्टर फाइनल में हार

By IANS | Updated: February 2, 2018 18:14 IST

भारत को योनेक्स-सनराइज डॉ अखिलेश दास गुप्ता बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार की शुरुआत में निराशा हाथ लगी है।

Open in App

भारत को योनेक्स-सनराइज डॉ अखिलेश दास गुप्ता बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार की शुरुआत में निराशा हाथ लगी है। पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीथ और पारुपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए हैं। प्रणीथ को चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन ने क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कश्यप को चीन के कियाओ बिन ने मात दी। 

चेन ने अंतिम आठ के मुकाबले में प्रणीथ को 21-15, 21-13 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में चेन का सामना बिन से होगा। बिन ने भारत के कश्यप को 21-16, 21-18 से हराया। 

वहीं पुरुष युगल में मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल मैच में इस जोड़ी को इंडोनेशिया की मार्कस फेरनाल्डी गिडेयोन और केविन संजय सुकामुइजो ने 21-19, 21-19 से पराजित किया। 

वहीं महिला युगल में भी भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी एन सिक्की की जोड़ी को चीन डु युए और ली यिनहुई की जोड़ी ने 21-17, 23-21 से शिकस्त दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

टॅग्स :बैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला