लाइव न्यूज़ :

डेंगू की चपेट में बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणॉय, चीन और कोरिया ओपन से नाम लिया वापस

By भाषा | Updated: September 9, 2019 21:51 IST

Open in App

बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय डेंगू से पीड़ित होने के कारण कम से कम दो टूर्नामेंटों में नहीं खेल सकेंगे। प्रणय 17 से 22 सितंबर तक चांगझू में होने वाले चीन ओपन और फिर 24 से 29 सितंबर तक इंचियोन में होने वाले कोरिया ओपन में नहीं खेलेंगे। उन्होंने ट्विटर के जरिये अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों से साझा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ डेंगू के इलाज के बाद कुछ दिनों के लिए खेल से बाहर रहूंगा। अगले सप्ताह चीन और कोरिया जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहूंगा। उम्मीद है कि अच्छे से स्वास्थ्य होकर जल्द वापसी करूंगा।’’

प्रणॉय ने हाल ही में बासेल में हुई विश्व चैम्पियनशिप में केंतो मोमोता से हारने से पहले दिग्गज लिन डैन को हराया था। वह प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए अनदेखी के बाद जूरी की आलोचना करने के लिए भी चर्चा में थे।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला