साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से रिश्ते को लेकर की खुलकर बात, 16 दिसंबर को करेंगी शादी
By सुमित राय | Published: October 8, 2018 03:17 PM2018-10-08T15:17:44+5:302018-10-08T15:17:44+5:30
साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से अपने 10 साल के रिश्ते की स्वीकार कर ली है और इस पर खुलकर बात किया है।
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अपने 10 साल के रिश्ते की स्वीकार कर ली है और इस पर खुलकर बात किया है। इसके साथ ही साइना ने पारुपल्ली से शादी की तारीफ भी फाइनल करते हुए बताया कि वो 16 दिसंबर को शादी कर रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि शादी करने के लिए यह सही समय है और बिजी शेड्यूल के बीच 16 दिसंबर एक ऐसा दिन है जब वो पी कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। उन्होंने कहा 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर्स होंगे, इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।
शादी के अलावा साइना ने पारुपल्ली कश्यप से अपने रिलेशन को लेकर भी खुलकर बात की। साइना ने कहा कश्यप के साथ मैं 2007 से रिलेशनशिप में हूं। यह शुरुआत तब हुई जब हमने साथ खेलना शुरू किया था। इसके बाद हमने एकसाथ कई बड़े दौरे किए, टूर्नामेंट साथ खेले और एकसाथ ट्रेनिंग ली। लेकिन इससे पहले हमने कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचा था। हमारे लिए करियर महत्वपूर्ण था।
साइना ने आगे कहा कि उन्होंने आगे कहा कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों से पहले शादी से बचना चाह रही थी, लेकिन अब हम इसके लिए तैयार हैं। कश्यप ट्रेनिंग में मेरी मदद करते हैं। वे एक सक्रिय खिलाड़ी हैं, लेकिन अब कोचिंग पर ध्यान लगा रहे हैं। इससे मुझे मदद मिलेगी।
शादी को लेकर परिवार से कैसे बात किया, इस सवाल के जवाब में साइना ने कहा कि बोलने के जरूरत नहीं पड़ी। साइना नेहवाल ने कहा कि परिवार वाले पहले से जानते थे और मैंने परिवार के किसी सदस्य को शादी की बात नहीं बताई। कश्यप को भी कभी इसके लिए बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। परिवार के लोग हमारे साथ यात्रा करते हैं, इसलिए वे जानते हैं कि मैं किसके साथ आराम से रह सकती हूं।