लाइव न्यूज़ :

चाइना ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं पीवी सिंधु, साइना नेहवाल की करारी हार

By भाषा | Updated: September 18, 2019 14:47 IST

भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिर्फ 34 मिनट में ली शुएरुई को 21-18 21-12 से हराया।

Open in App

गत विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने बुधवार को पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ली शुएरुई के खिलाफ आसान जीत के साथ प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन साइना नेहवाल महिला एकल के पहले दौर में हार के साथ चीन ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने सिर्फ 34 मिनट में ली शुएरुई को 21-18 21-12 से हराया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी ली शुएरुई को हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। ली शुएरुई के खिलाफ सिंधु की यह चौथी जीत है जबकि तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को हालांकि दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ 44 मिनट तक चले मुकाबले में 10-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना की थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है।

चोटों से उबरने के बाद वापसी कर रही 29 साल की साइना फार्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं। भारतीय खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत इंडोनेशिया ओपन में जीत के साथ की लेकिन इसके बाद वह बाकी सत्र में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

पुरुष एकल में बी साई प्रणीत ने थाईलैंड के सुपान्यु अविहिंगसेनोन को कड़े मुकाबले में 21-19 21-23 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि जर्मनी के मार्क लैम्सफस और इसाबेल हर्टरिच की जोड़ी के खिलाफ 12-21 21-23 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

टॅग्स :इंडियापी वी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला