बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद, एम्सटर्डम में खो गया पासपोर्ट
By भाषा | Published: October 13, 2018 02:44 PM2018-10-13T14:44:49+5:302018-10-13T14:49:14+5:30
भारतीय पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का पासपोर्ट एम्स्टर्डम में खो गया है।
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। भारतीय पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप का पासपोर्ट एम्स्टर्डम में खो गया है और उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद का अनुरोध किया है।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 चैम्पियन कश्यप डेनमार्क ओपन के लिए ओडेंसे जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार रात एम्सटर्डम में उनका पासपोर्ट खो गया। उन्हें रविवार को ओडेंसे रवाना होना है।
कश्यप ने ट्विटर पर लिखा,‘‘गुड मार्निंग मैम। मेरा पासपोर्ट शनिवार रात एम्सटर्डम में खो गया। मुझे डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन और सारलो ओपन के लिए जाना है। डेनमार्क का मेरा टिकट रविवार का है। मैं आपसे मदद का अनुरोध करता हूं।
Good Morning Ma’am, I’ve lost my passport at Amsterdam last night . I have to travel to Denmark Open, French Open and Saarloux Open,Germany . My ticket for Denmark is on Sunday, 14th October .I request help in this matter . @SushmaSwaraj@Ra_THORe@himantabiswa@narendramodi
— Parupalli Kashyap (@parupallik) October 13, 2018
उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेमंत विश्व शर्मा को भी टैग किया है।