लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिपः पीवी सिंधु जीतीं, लेकिन क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया से हारा भारत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 9, 2018 18:19 IST

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में सिंधु की जीत के बावजूद इंडोनेशिया से हारा भारत

Open in App

एशिया टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं का अभियान समाप्त हो गया है। शुक्रवार को भारतीय टीम को इंडोनेशिया के हाथों 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। ये भारत की गुरुवार को जापान के हाथों मिली 1-4 से शिकस्त के बाद लगातार दूसरी हार है। भारत की तरफ से पीवी सिंधु के अलावा और कोई भी खिलाड़ी जीत हासिल नहीं कर सका। 

सिंधु ने सिंगल्स के पहले मैच में महज 48 मिनट में फितरियानी फितरियानी को 21-13, 24-22 से हराते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया से अगले तीन मैच गंवाया और उसका अभियान समाप्त हो गया। 

दूसरे मैच के बाद डबल्स मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी दुनिया की सातवीं नंबर की ग्रेसिया पोली और अपरियानी रहायु की जोड़ी से 5-21, 16-21 से हार गई। इस मैच में पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी महज 29 मिनट में ही हार गई। 

तीसरे मैच में सिंगल्स मुकाबले में भारत की श्री कृष्णा प्रिया कुदारावल्ली को एकतरफा मैच में इंडोनेशिया की हन्ना रामादीनी ने महज 32 मिनट में  8-21, 15-21 से हरा दिया।

1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम को आखिरी डबल्स मुकाबले में जीत की उम्मीद थी लेकिन संयोगित घोरपड़े और सिंधु की जोड़ी को एंगिया शेट्टा और नी केटट महाडेवी की इंडोनेशियाई जोड़ी ने महज 32 मिनट में 21-9, 21-18 से हराते हुए भारत की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दी।

इस हार के बावजूद भारत के पास मई में होने वाले उबेर कप के लिए क्वॉलिफाई करने का मौका होगा। क्वॉलिफिकेशन का फैसला सभी महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के समापन के बाद टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर होगा। 

टॅग्स :पीवी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला