लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: प्रणीत और समीर वर्मा दूसरे दौर में, अजय-राहुल बाहर

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2018 18:25 IST

अजय को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में जापान के रिची ताकेशहीटा और राहुल को इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना ने मात दी। 

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई: भारत के बी. साई प्रणीत और समीर वर्मा बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए। वहीं अजय जयराम और राहुल यादव को हारकर बाहर होना पड़ा। प्रणीत ने इरजायल के मिशा जिबरमैन को सीधे गेम में 21-17, 21-14 से हराया। वहीं, समीर को कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड के अभिनव मानोटा 13-21, 21-17, 21-17 से मात दी।

दूसरी ओर, समीर के भाई सौरव वर्मा को जापान के टाकुमा युएडा से 19-21 21-17 21-12 से हार मिली। वहीं, अजय को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में जापान के रिची ताकेशहीटा और राहुल को इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना ने मात दी। 

रिची ने अजय को एक घंटे और 12 मिनट तक चले मैच में 20-22, 22-20, 21-17 से हराया जबकि राहुल को अहमद ने 36 मिनटों के भीतर 11-21, 17-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।  भारत के एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी पहले दौर में बाहर हो गए। उन्हें हांगकांग के ली चेयुक यू ने एक घंटे और एक मिनट में 20-22, 21-13. 19-21 से हराकर बाहर किया। 

बहरहाल, प्रणीत अब इंडोनेशिया के पंजी अहमद मौलाना से भिड़ेंगे। वहीं, समीर टाकुमा के खिलाफ खेलेंगे जिन्होंने पहले दौर में उनके भाई को हराया। इसके अलावा, महिला एकल वर्ग में भारत की कृष्ण प्रिया कुदारावल्ली को हार मिली। उन्हें इंडोनेशिया की युलिया योसेफिन सुसांतो ने 44 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-18, 22-20 से हराया।

मेंस डब्ल्स में रोहन कपूर-शिवम शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मलेशिया के तांग जी चेन और गोह सून हुआत की जोड़ी ने 46 मिनट में 21-15, 15-21, 21-7 से मात दी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला