All England Open: साइना के बाद किदांबी श्रीकांत भी क्वॉर्टर फाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 9, 2019 01:38 PM2019-03-09T13:38:06+5:302019-03-09T13:38:06+5:30

All England Open 2019: भारत के स्टार खिलाड़ियों साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की हार के साथ ही ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म

All England Open 2019: Saina Nehwal, Kidambi Srikanth loses in quarter final, India challenge end | All England Open: साइना के बाद किदांबी श्रीकांत भी क्वॉर्टर फाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ऑल इंग्लैंड ओपन क्वॉर्टर फाइनल में हारे

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती शुक्रवार को साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की हार के साथ ही समाप्त हो गया है। साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल मैच हार गए। 

साइना नेहवाल को जहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई यु जिंग ने 21-15, 21-19 से हराते हुए अपनी लगातार 13वीं जीत दर्ज की तो वहीं किदांबी श्रीकांत को जापान के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंटो मोमोटा के हाथों 21-12, 21-16 से शिकस्त मिली। 24 वर्षीय मोमोटा ने अपने खेल का दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीकांत के सेमीफाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया। 

ताई यु जिंग से लगातार 13वां मैच हारीं साइना नेहवाल

2013 की चैंपियन साइना नेहवाल के इस टूर्नामेंट में लगातार दो जीत के बाद ताई यु जिंग के खिलाफ जीत की उम्मीद थी। लेकिन ताई यु एक बार फिर से साइना पर भारी पड़ीं। अब ताई यु जिंग 2013 के बाद से साइना नेहवाल के खिलाफ एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारी हैं। उन्होंने इस स्टार भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ हुई भिड़ंत में अपना करियर रिकॉर्ड 15-5 कर दिया है। 

अब ताई यु जिंग 2013 के बाद से साइना नेहवाल के खिलाफ एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारी हैं। उन्होंने इस स्टार भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ हुई भिड़ंत में अपना करियर रिकॉर्ड 15-5 कर दिया है। 

इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच हुई 20वीं भिड़ंत में ताई यु जिंग भारी पड़ीं लेकिन साइना ने भी खासतौर पर दूसरे सेट में शानदार खेल दिखाया। लेकिन ये दुनिया की नंबर-9 खिलाड़ी नेहवाल के लिए पिछले दो सालों से जबर्दस्त फॉर्म में चल रही ताई यु जिंग की चुनौती से पार पाने के लिए पर्याप्त नहीं साबित हुई। 

Web Title: All England Open 2019: Saina Nehwal, Kidambi Srikanth loses in quarter final, India challenge end

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे