लाइव न्यूज़ :

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप: साई प्रणीत ने अपने ही देश के एचएस प्रणॉय को हराया, दूसरे दौर में पहुंचे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 6, 2019 18:06 IST

Sai Praneeth beat HS Prannoy: भारत के बी साई प्रणीत हमवतन एचएस प्रणॉय को को हराते हुए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं

Open in App

भारत के बी साई प्रणीत हमवतन एचएस प्रणॉय को हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए मैच में प्रणीत ने 52 मिनट तक चले मुकाबले में प्रणॉय को 21-19, 21-19 से हराते हुए अगले दौर में जगह बना ली है। 

दूसरे दौर में प्रणीत का मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के एनजी का लॉन्ग एंगुस से होगा। एंगुल ने पहले दौर में इंडोनेशिया के सिनिसुका गिनटिंग को 21-18, 13-21, 21-11 से हराया था।

इस जीत के साथ ही प्रणीत ने प्रणॉय के साथ हुए मुकाबलों में स्कोर 2-2 कर लिया है। प्रणीत 2011 और 2013 में हुए पिछले दो मुकाबलों में प्रणॉय से हारे थे लेकिन बुधवार को उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया।

पिछले साल कई स्वास्थ्य समस्याओं और चोटों से जूझने वाले प्रणॉय अब भी अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि उन्होंने ऑल इंग्लैंड के पहले दौरे में कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन प्रणीत के स्ट्रोक्स कहीं बेहतरीन रहे।

क्या है ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप दुनिया के सबसे पुराने बैडमिंटन टूर्नामेंट्स में से एक है, जो हर साल इंग्लैंड में आयोजित होता है। इसे 2007 में सुपरसीरीज का दर्जा दिया गया, जिसे 2011 में सुपरसीरीज प्रीमियर का दर्जा दे दिया गया।

टॅग्स :ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिपबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला