लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है ये बुजुर्ग, बोला- अपहरण तक कर लूंगा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 17, 2019 20:48 IST

मलयसामी पीवी सिंधु से शादी करना चाहते हैं। ऐसा ना होने पर वह सिंधु का अपहरण तक कर लेंगे।

Open in App

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से एक शख्स शादी करना चाहता है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में रहने वाले मलयसामी की उम्र 70 साल की है और उन्होंने इसके लिए जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस में याचिका तक दी है।

इसमें कहा गया है कि मलयसामी पीवी सिंधु से शादी करना चाहते हैं। ऐसा ना होने पर वह सिंधु का अपहरण तक कर लेंगे। मलयसामी के मुताबिक जब सिंधु 16 साल की थीं, तब से वह उनसे काफी इंप्रेस हैं। उन्होंने अब पीवी सिंधु के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया है।

चाइना ओपन की तैयारी में सिंधु: विश्व चैंपियन पीवी सिंधु मंगलवार (17 सितंबर) से चांग्झू (चीन) में शुरू हो रहे 10,00,000 डॉलर इनामी चीन ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट में खिताब जीतने की तैयारी में हैं। जब सिंधु भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी तो उनकी नजरें एक बार फिर अपना दबदबा बनाकर खिताब जीतने पर टिकी होंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक का भारत का लंबा इंतजार खत्म किया। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के लगातार तीसरे फाइनल में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। 

चीन ओपन 2016 की विजेता हैदराबाद की 24 साल की सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीन की ली शुररुई के खिलाफ करेंगी जो पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हैं। सिंधु ने 2012 में चीन ओपन में तत्कालीन ओलंपिक चैंपियन शुएरुई को हराकर सुर्खियां बटोरी थी। चीन की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी शुएरुई ने सिंधु के खिलाफ अब तक 6 मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला