वोल्वो कार इंडिया की बिक्री बढ़ी, साल 2018 में 30 प्रतिशत से बढ़कर हुई 2,638 यूनिट

By भाषा | Published: January 3, 2019 01:35 PM2019-01-03T13:35:13+5:302019-01-03T13:35:13+5:30

वोल्वो कार इंडिया ने साल 2017 में कुल 2,029 वाहन की बिक्री की थी। इस बात की जानकारी खुद Volvo Car India ने दी है।

Volvo Car India sales Grow up 30 percent at 2,638 units in 2018 | वोल्वो कार इंडिया की बिक्री बढ़ी, साल 2018 में 30 प्रतिशत से बढ़कर हुई 2,638 यूनिट

Volvo Car India sales Grow up 30 percent

Highlightsवोल्वो कार इंडिया की 2018 में बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ीकंपनी ने साल 2017 में कुल 2,029 वाहन की बिक्री की थी

नई दिल्ली, 3 जनवरी। स्वीडन की वोल्वो कार इंडिया की 2018 में बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 2,638 वाहन हो गयी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने साल 2017 में कुल 2,029 वाहन की बिक्री की थी। इस बात की जानकारी खुद Volvo Car India ने दी है।

वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक चार्ल्स फ्रंप ने कहा कि भारत में कंपनी के लिये 2018 रिकॉर्ड वर्ष रहा। मैं भारतीय बाजार में अपने ब्रांड के प्रदर्शन को लेकर बहुत सकारात्मक हूं... मुझे भरोसा है कि 2019 वोल्वो कार इंडिया के लिये काफी अच्छा साल साबित होगा।" 

कंपनी ने कहा कि लग्जरी वाहन बाजार के सुस्त रहने के बावजूद वह उत्पाद पेशकश और डीलरों का विस्तार करके आगे बढ़ने में सक्षम रही।

Web Title: Volvo Car India sales Grow up 30 percent at 2,638 units in 2018

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे