जल्द भारतीय बाज़ार में कदम रखेगा Vespa Notte स्कूटर, हुआ कीमत का खुलासा
By सुवासित दत्त | Published: July 25, 2018 04:06 PM2018-07-25T16:06:46+5:302018-07-25T16:06:46+5:30
Vespa Notte का सीधा मुकाबला Suzuki Burgman Street, Honda Grazia, TVS Ntorq और Aprilia SR 125 से होगा।
Piaggio टू-व्हीलर जल्द ही भारतीय बाज़ार में Vespa स्कूटर के नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए वेरिएंट को Vespa Notte के नाम से जाना जाएगा। Vespa Notte को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया गया था। खबर है कि कंपनी Vespa Notte की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 70,285 रुपये रखने का फैसला किया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस स्कूटर की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
इस स्कूटर को Veepa LX 125 की तर्ज पर तैयार किया गया है। Vespa Notte का सीधा मुकाबला Suzuki Burgman Street, Honda Grazia, TVS Ntorq और Aprilia SR 125 से होगा। Vespa Notte का भारतीय वर्जन अपने अंतरराष्ट्रीय वर्जन से काफी अलग नज़र आता है।
Vespa Notte में ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिया गया है। साथ ही इसमें क्रोम का काफी इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर का कर्ब वेट 114 किलोग्राम और फ्यूल कपैसिटी 7-लीटर है। Vespa Notte में 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 3-वॉल्व, एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। ये इंजन 9.5 बीएचपी का पावर और 9.9Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ CVT लगाया गया है। स्कूटर की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे है।