Vespa Notte 125 स्कूटर भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 68,845 रुपये
By सुवासित दत्त | Published: August 1, 2018 11:32 AM2018-08-01T11:32:28+5:302018-08-01T11:32:28+5:30
Vespa Notte 125 में 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है।
Piaggio टू-व्हीलर्स ने अपनी सबसे मशहूर स्कूटर Vespa के नए वेरिएंट Vespa Notte 125 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। Vespa Notte 125 की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 68,845 रुपये रखी गई है। Vespa Notte 125 कंपनी की सभी डीलरशिप के लिए उपलब्ध है। इस स्कूटर को 8,999 रुपये का डाउनपेमेंट कर भी खरीदा जा सकता है।
Vespa Notte 125 को Vespa LX 125 की तर्ज पर तैयार किया गया है। ये तीन वेरिएंट - SXL, VXL और Elegante में उपलब्ध होगा। Vespa Notte 125 का सीधा मुकाबला Aprilia SR 125, TVS Ntorq, Honda Grazia और Suzuki Burgman Street से होगा।
Vespa Notte 125 को स्पोर्टी ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। Vespa Notte 125 में ब्लैक मिरर, ग्रैब रेल और व्हील लगाए गए हैं। ये स्कूटर सिर्फ सिंगल मैट ब्लैक पेंट स्कीम में उपलब्ध होगा। Vespa Notte 125 का वजन 114 किलोग्राम और सीट हाइट 770mm है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कपैसिटी 7-लीटर है।
Vespa Notte 125 में 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है जिसे CVT से लैस किया गया है। ये इंजन 9.5 बीएचपी का पावर और 9.9Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे है।