लाइव न्यूज़ :

यातायात हड़ताल में शामिल न होने वाले वाहन चालकों से मारपीट, ये 18 लोग हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:03 IST

ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के दौरान कुछ वाहन चालक हड़ताल को नहीं मानते हुए अपना वाहन चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टरों ने उन वाहन चालकों के साथ मारपीट की तथा उन्हें हड़ताल के समय वाहन चलाने से रोका।

Open in App

संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की राशि बढ़ने के विरोध में गुरुवार को आहूत हड़ताल के दौरान सड़क पर वाहन चालकों के साथ मारपीट करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 18 ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यातायात हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शिव कुमार, ओमवीर, पुष्पेंद्र यादव, जय सिंह, सनोज व सत्यवान को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने इस मामले में बरौला गांव के पास से सर्वेश, सुनील, कमल, युवराज, पिंकू और शाहरुख को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना फेस-2 पुलिस विनोद, मनमोहन, बिजेंदर भानु को जबकि थाना फेस तीन पुलिस ने आनंद, सुनील, और सानू को कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के दौरान कुछ वाहन चालक हड़ताल को नहीं मानते हुए अपना वाहन चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए ट्रांसपोर्टरों ने उन वाहन चालकों के साथ मारपीट की तथा उन्हें हड़ताल के समय वाहन चलाने से रोका।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें