लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर, एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की बिक्री घटी, कारों की डिमांड भी हुई कम

By भाषा | Updated: December 2, 2019 15:02 IST

नवंबर 2018 में इसने 8005 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने बताया कि इस दौरान घरेलू बाजार में उसके 7,379 ट्रैक्टर बिके। एक साल पहले यह आंकड़ा 7,641 का था। नवंबर 2019 में कंपनी का निर्यात घट कर 263 इकाई रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों का यह भी कहना है कि वह जानबूझकर अपने डीलरों को वाहनों की बिक्री कम रख रहे हैं जिससे की ज्यादा स्टॉक न जमा हो।वाहनों की कम बिक्री के पीछे BS-6 एमिशन को लागू होना बताया जा रहा है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाहनों की बिक्री नवंबर में 18.86% घट कर 9,241 इकाई रही। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल इसी माह 11,390 वाहन बेचे थे। बयान के मुताबिक आलोच्य माह में कंपनी ने घरेलू बाजार में 8,312 वहन बेचे जबकि एक साल पहले बिक्री का आंकड़ा 10,721 था। यह बिक्री में 22 % गिरावट दर्शाता है। कंपनी अपने विनिर्माण की श्रृंखला में सुधार कर रही है। वह प्रदूषण मानक बीएस-6 को अपनाने जा रही। इसके लिए पुराना स्टॉक दिसंबर तक निकालने का प्रयास है।इस दौरान इसका निर्यात 38.86% बढ़ कर 929 इकाई तक पहुंच गया। एक साल पहले इसी माह निर्यात 669 इकाई का रहा। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उप प्रबंध-निदेशक एन राज ने कहा, ‘हम जानबूझ कर डीलरों को वाहनों की बिक्री कम कर रखे हैं। ताकि उनके पास जमा स्टॉक कम रहे और बाजार में ऊंची पेशकश न करनी पड़े।हम अपने उत्पादन को समायोजित कर रहे हैं ताकि अप्रैल 2020 में बीएस6 मानक के वाहनों के आने से पहले हमारे डीलरों पर दबाव न बढ़े।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में सकारत्मक भाव नवंबर 2019 में भी बना रहा और यह बात सभी मॉडल के उसके वाहनों के लिए ग्राहकों के आर्डर में उछाल से झलकती है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि निकट भविष्य में खुदरा बिक्री में यह गति बनी रहेगी।एस्कॉर्ट्स लि के ट्रैक्टरों की बिक्री इस वर्ष नवंबर महीने में 4.5% गिरकर 7,642 इकाई रही। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। नवंबर 2018 में इसने 8005 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने बताया कि इस दौरान घरेलू बाजार में उसके 7,379 ट्रैक्टर बिके। एक साल पहले यह आंकड़ा 7,641 का था। नवंबर 2019 में कंपनी का निर्यात घट कर 263 इकाई रह गया। पिछले साल इसी महीने में इसने 364 ट्रैक्टर विदेशों में बेचे थे।

टॅग्स :टोयोटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें