सभी को पछाड़ ये कार बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, फॉर्च्यूनर खिसकी सबसे नीचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2019 04:30 PM2019-12-05T16:30:00+5:302019-12-05T16:30:00+5:30

किया मोटर्स की कार सेल्टॉस ने अपनी कैटेगरी में बिक्री के मामले में पुरानी जमी जमाई कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में यह किया की पहली कार भी है।

Top 10 SUVs Sold In November 2019 Kia Seltos Leads The Segment | सभी को पछाड़ ये कार बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, फॉर्च्यूनर खिसकी सबसे नीचे

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsबेस्ट सेलिंग एसयूवी में महिंद्रा की स्कॉर्पियो 5वें नंबर पर है।हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही नई स्कॉर्पियो लॉन्च करने की तैयारी में है।

किया मोटर्स की सेल्टॉस ने अगस्त 2019 में लॉन्च होने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। मिड साइज की इस एसयूवी की 6,236 यूनिट कारों की बिक्री इसके लॉन्च होने वाले महीने में हुई। सितंबर तक इसका आंकड़ा 7,754 यूनिट तक पहुंच गया। अक्टूबर आते तक इसकी बिक्री लगभग दोगुनी होकर 12,654 यूनिट पहुंच गई। नवंबर महीने तक में इसकी कुल 14,005 यूनिट बिक गई हैं।

बिक्री के इस आंकड़े के साथ 4.5 परसेंट मार्केट शेयर पर सेल्टॉस ने कब्जा कर लिया है। इसी के साथ किया सेल्टॉस इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा है। एसयूवी सेगमेंट में हेक्टर ने बढ़िया जगह बनाई है। देखें तो नई लॉन्च गाड़ियों ने अच्छी खासी जगह बनाई है।

लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी कार महिंद्रा की स्कॉर्पियो इस कैटेगरी में 5वें नंबर पर है। किसी समय शानदार बिक्री वाली ह्युंडई की कार क्रेटा चौथे नंबर पर है। चर्चा यह भी है कि जल्द ही क्रेटा की सेकंड जेनरेशन कार आने वाली है। नीचे दी गई लिस्ट में सीरियल से देखें एसयूवी कैटेगरी में बिकने वाली टॉप 10 कार-

क्रम संख्याकार का नामबिक्री (नवंबर माह में) 
1किया - सेल्टॉस14,005
2मारुति - विटारा ब्रेजा12,033
3ह्युंडई - वेन्यू9,665
4ह्युंडई - क्रेटा6,684
5महिंद्रा - स्कॉर्पियो3,878
6टाटा - नेक्सॉन3,437
7एमजी - हेक्टर3,239
8फोर्ड - ईकोस्पोर्ट2,822
9महिंद्रा - XUV 3002,224
10टोटोया - फॉर्च्यूनर1,063

Web Title: Top 10 SUVs Sold In November 2019 Kia Seltos Leads The Segment

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे