'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने 2 घंटे में काटे 1016 वाहनों के चालान, 583 तिपहिया वाहन जब्त

By भाषा | Published: September 15, 2019 06:07 AM2019-09-15T06:07:45+5:302019-09-15T06:07:45+5:30

नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के इस नए नियम से अब लोगों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है।

Police fine 1016 vehicles, seize 583 three wheelers for traffic violations in Ghaziabad | 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने 2 घंटे में काटे 1016 वाहनों के चालान, 583 तिपहिया वाहन जब्त

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsकई राज्यों ने नए ट्रैफिक नियमों से नागरिकों को छूट प्रदान किया है।इनमें पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात मुख्य हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में यातायात उल्लंघन के लिये 1000 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया और 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दो घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 1016 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

बिना वैध पंजीकरण दस्तावेज के सड़क पर चलाने के आरोप में ऑटो एवं टेम्पो समेत 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह मुहिम जिले के सभी 17 पुलिस थाना क्षेत्रों में चलायी गयी थी और यह आने वाले दिनों में जारी रहेगी।

नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के इस नए नियम से अब लोगों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है। लेकिन कई राज्य की सरकारों ने अपने नागरिकों को इस भारी भरकम जुर्माने से राहत प्रदान करते हुए या तो जुर्माने की रकम घटा दिया है या फिर 2-3 महीने के लिए इस नियम से छूट प्रदान किया है।

गुजरात सरकार 90 प्रतिशत तक जुर्माने की रकम को घटाया है वहीं कांग्रेस शासित राज्यों ने अपने यहां इस नियम को अभी लागू ही नहीं किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने नागरिकों को इस नियम में तीन महीने की छूट दी है।

Web Title: Police fine 1016 vehicles, seize 583 three wheelers for traffic violations in Ghaziabad

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे