लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की बसों में फ्री यात्रा करने के लिये महिलाओं को लेना होगा ये पिंक पास, जानें कहां और कैसे मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 16:16 IST

दिल्ली सरकार ने सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला सुरक्षा के लिये मार्शल तैनात करने का भी ऐलान किया है। कुल 13,000 मार्शल तैनात किये जाएंगे जो मॉर्निंग और इवनिंग दोनों शिफ्ट में महिला सुरक्षा का ख्याल रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक पास के लिये दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी जिससे कि डीटीसी को घाटा न हो।प्लान के मुताबिक हर दिन 10 लाख पिंक पास जारी किये जाएंगे।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भाई दूज से दिल्ली में चलने वाली डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के सफर को फ्री कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह ऐलान भी किया कि बस में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिये 13,000 मार्शलों की भी कल से ही तैनाती की जाएगी। 

खास बात यह है कि फ्री में सफर करने के लिये महिला का दिल्ली का निवासी होना कोई जरूरी नहीं है। लेकिन फ्री सफर के लिये महिलाओं को गुलाबी रंग का एक सिंगल जर्नी पास लेना होगा। इस पास सो कंडक्टर से लिया जा सकेगा। पास लेने के बदले कंडक्टर को किसी भी तरह से कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है। यह पास एसी और नॉन एसी दोनों बसों में मिलेगा औऱ महिला यात्री दोनों ही बसों में सफर कर सकेंगी।

प्रत्येक पास के लिये दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी जिससे कि डीटीसी को घाटा न हो। प्लान के मुताबिक हर दिन 10 लाख पिंक पास जारी किये जाएंगे। फिलहाल दिल्ली में 5500 से ज्यादा बसें हैं। इनमें से 3800 डीटीसी और 1600 से ज्यादा क्लस्टर बसें हैं। एक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली की डीटीसी बसों में हर रोज लगभग 31 लाख और क्लस्टर बसों में करीब 12 लाख लोग सफर करते हैं। इनमें करीब 30 फीसदी महिला यात्री होती हैं। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें