जम्मू SSP ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अपने ही आधिकारिक वाहन पर लगाया जुर्माना
By भाषा | Published: September 21, 2019 05:57 AM2019-09-21T05:57:06+5:302019-09-21T05:57:06+5:30
अधिकारियों ने कहा कि लोगों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में स्कूटर चलाने वाले एक किशोर पर 25, 000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आधिकारिक वाहन ने सड़क पर गलत लेन में चलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इस कारण से उन पर जुर्माना लगाया गया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। नए मोटर वाहन कानून के तहत पिछले तीन दिनों में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 1200 से ज्यादा मामलों में चार लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कानून के पालन की मिसाल कायम करने के लिए जम्मू जिले की पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है, जहां सभी कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक खुद पर अमल करने के साथ शुक्रवार को जम्मू के एसएसपी तजिंदर सिंह के अपने ही आधिकारिक वाहन पर जुर्माना लगा जब गाड़ी सड़क पर गलत लेन में चली गयी।
अधिकारियों ने कहा कि लोगों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में स्कूटर चलाने वाले एक किशोर पर 25, 000 रुपये जुर्माना लगाया गया।