Nissan Terra की पहली झलक सामने आई, जानें क्या है इस 7 सीटर एसयूवी की खासियत

By सुवासित दत्त | Published: February 26, 2018 05:26 PM2018-02-26T17:26:49+5:302018-02-26T17:26:49+5:30

भारत में मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Isuzu MU-X और Mitshubishi Pajero Sport से होगा।

Nissan Terra 7-Seater SUV Revealed | Nissan Terra की पहली झलक सामने आई, जानें क्या है इस 7 सीटर एसयूवी की खासियत

निसान टेरा

HighlightsNissan Terra को 2018 बीजिंग ऑटो शो में पेश किया जाएगाNissan Terra को सबसे पहले चीन और चुनिंदा एशियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगाभारत में Nissan Terra का मुकाबला Ford Endeavour और Toyota Fortuner से होगा

Nissan की नई 7-सीटर एसयूवी Terra की पहली झलक सामने आ गई है। कंपनी ने इस एसयूवी की आधिकारिक तस्वीरें जारी कर दी हैं। कंपनी ने जो तस्वीरें जारी की हैं वो Nissan Terra की लेफ्ट हैंड ड्राइव वाली गाड़ी है। पहले फेज़ में इस एसयूवी को चीन और चुनिंदा एशियन मार्केट में इसे लॉन्च किया जाएगा।  2018 बीजिंग मोटर शो में Nissan Terra का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा।

Nissan Terra का डिजाइन Navara पिक-अप से प्रेरित है। इस एसयूवी में V-मोशन ग्रिल, नया बंपर और नया एलईडी हेडलैंप लगाया गया है। इस एसयूवी में कई ऐसे एलिमेंट्स हैं जो इसे एक फ्रेश लुक दे रहे हैं। इस एसयूवी में यूनिक टेललैंप असेंबली लगाया गया है। Nissan Terra के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। चीन में लॉन्च होने वाली Nissan Terra में डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, लेदर सीट इत्यादि जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

वीडियो टीज़र:

Nissan Terra के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस एसयूवी में 2.3-लीटर, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन लगाया जा सकता है। अगर भारत में Nissan Terra को लॉन्च किया जाता है तो इसे अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिलेगी। Nissan Terra का भारत में मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Isuzu MU-X और Mitshubishi Pajero Sport से होगा।

Web Title: Nissan Terra 7-Seater SUV Revealed

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे