लाइव न्यूज़ :

होंडा ने 300 कर्मचारियों को भेजा अनिश्चितकालीन अवकाश पर, कई के छुट्टी की लिस्ट तैयार, बताया ये कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 15:19 IST

कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन के सदस्यों के चले जाने के बाद कंपनी के लोगों ने उन्हें बुलाया और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराकर हमें अनिश्चितकालीन छुट्टी पर जाने के लिये कहा।

Open in App
ठळक मुद्देएक कर्मचारी को हफ्ते भर पहले अनिश्चितकालीन अवकाश के लिये छुट्टी पर भेजा गया है। वह कर्मचारी पिछले 10 सालों से होंडा के लिये काम कर रहा था।

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रोटेस्ट किया। इनमें कांट्रेक्ट पर काम करने वाले लगभग 2000 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ये सभी लोग अपने उन 300 साथियों के लिये विरोध कर रहे थे जिन्हें कंपनी ने पिछले हफ्ते अनिश्चितकालीन अवकाश पर भेज दिया।

कई कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की योजना 650 और कर्मचारियों को निकालने की है। 300 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है जबकि 350 कर्माचरियों को निकालने की लिस्ट तैयार है। एचएमएसआई के प्रेसिडेंट ऑफ वर्कर यूनियन के सुरेश गौर का कहना है कि अगस्त महीने से अब तक देखें तो 2,000 कर्मचारियों को जाने के लिये कहा जा चुका है।

एचएमएसआई के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि मांग में चल रहे उतार-चढ़ाव और उत्पादन को नियंत्रित करने की वजह से कांट्रेट पर काम करने वाले 200 लोगों को उनका कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद छुट्टी दी गई है।

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच लगभग 300 कर्मचारियों ने प्लांट के बाहर और 1,500 से अधिक कर्मचारियों ने प्लांट के अंदर से विरोध प्रदर्शन किया। ऑटो मोबाइल सेक्टर में मंदी के दौरान गुरुग्राम-मानेसर इंड्रस्ट्रियल एरिया में शायद यह इस तरह का पहला प्रदर्शन है।

कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन के सदस्यों के चले जाने के बाद कंपनी के लोगों ने उन्हें बुलाया और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराकर हमें अनिश्चितकालीन छुट्टी पर जाने के लिये कहा। हमें कहा गया कि B शिफ्ट में दोबारा उत्पादन शुरू होने पर हमें वापस बुला लिया जाएगा। लेकिन कई कर्मचारियों को इस तरह से छुट्टी पर भेजने के बाद अभी तक वापस नहीं बुलाया गया।

एक कर्मचारी को हफ्ते भर पहले अनिश्चितकालीन अवकाश के लिये छुट्टी पर भेजा गया है। वह कर्मचारी पिछले 10 सालों से होंडा के लिये काम कर रहा था। कई ऐसे लोगों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया जो पिछले दशकों से एचएमएसआई के लिये काम कर रहे थे और उनकी काफी उम्र भी हो चुकी है। उनका परिवार उन पर आश्रित है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें