लाइव न्यूज़ :

तेजी से पसंद की जा रही है मारुति की ये मिनी SUV कार, रेनॉ, टाटा की कारों को दे रही है कड़ी टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 12:39 IST

हाल के दिनों में देखने को मिला रहा है कि कार खरीदने वाले ग्राहकों का रुझान छोटे बजट वाली सब 4 मीटर वाली SUV की तरफ बढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति एस-प्रेसो सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह कार 6 कलर्स ऑप्शन के साथ आती है।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी SUV मारुति एस-प्रेसो (S-Presso) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने इस कार को पिछले महीने से ही बेचना शुरू किया है।  यह कार आते ही 'मिनी एसयूवी' सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने में सफल रही। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पहले महीने में ही इस कार की 10,634 यूनिट्स बेची गई। बिक्री के मामले में इस कार ने रेनॉ की क्विड और टाटा टियागो को पीछे छोड़ दिया है।

मारुति एस-प्रेसो की कीमत 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये तक है। इस कार का पहला कॉम्पिटिशन मारुति की ही अल्टो से है। इसके बाद यह कार रेनॉ क्विड और टाटा टियागो को भी टक्कर देगी। 

मारुति एस-प्रेसो सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह कार 4 वेरियंट Standard, LXI, VXI, and VXI+ के साथ आती है। कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। मारुति एस-प्रेसो का फ्रंट लुक काफी बोल्ड है। इसमें हाई बोनट लाइन, क्रोम ग्रिल और बड़े हैलोजन हेडलैम्प दिए गए हैं। फ्रंट और रियर बंपर को ऐसा लुक दिया गया है जिससे कम कीमत में आने के साथ भी यह कार भारी-भरकम एसयूवी का लुक दे सके। 

नए एमिशन नॉर्म्स पर आधारित है ये कार-यह कार 6 कलर्स ऑप्शन के साथ आती है। मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। टॉप वेरियंट्स में ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रासमिशन (AMT) का ऑप्शन भी दिया गया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें