महिंद्रा ने बनाया प्लान, फॉर्मूला-ई की टेक्नॉलॉजी सड़कों पर चलने वाली ई-कारों में कराएगी उपलब्ध

By भाषा | Published: November 26, 2018 01:43 PM2018-11-26T13:43:02+5:302018-11-26T13:43:45+5:30

महिंद्रा ने कहा, "फॉर्मूला ई के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रौद्योगिकियां सामने आती हैं। मुझे इस साल नयी ई5 इलेक्ट्रो कार के रूप में कुछ ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। फॉर्मूला ई की नयी कार में फील्ड में बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती है। यही कार पूरी रेस में दौड़ेगी।" 

Mahindra wants to quicker flow of Formula E EV technology to road cars | महिंद्रा ने बनाया प्लान, फॉर्मूला-ई की टेक्नॉलॉजी सड़कों पर चलने वाली ई-कारों में कराएगी उपलब्ध

महिंद्रा ने बनाया प्लान, फॉर्मूला-ई की टेक्नॉलॉजी सड़कों पर चलने वाली ई-कारों में कराएगी उपलब्ध

इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दाव लगा रहे महिंद्रा समूह को उम्मीद है कि वैश्विक इलेक्ट्रिक कार रेसिंग श्रृंखला 'फॉर्मूला- ई' की तकनीक जल्द ही सड़कों पर चलने वाली उसकी दूसरी सामान्य ई-कारों को भी उपलब्ध होगी। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह बात कही। 

समूह की कंपनी महिंद्रा रेसिंग एफआईए फॉर्मूला-ई चैम्पियनशिप की 10 संस्थापक सदस्यों में से एक है। समूह ने फॉर्मूला- ई श्रृंखला में आने वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार 'पीएफ-जीरो' से प्रौद्योगिकी ली है। पीएफ-जीरो को इटली की पिनिनफैरिना ने विकसित किया है। 

महिंद्रा ने कहा, "फॉर्मूला ई के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रौद्योगिकियां सामने आती हैं। मुझे इस साल नयी ई5 इलेक्ट्रो कार के रूप में कुछ ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। फॉर्मूला ई की नयी कार में फील्ड में बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती है। यही कार पूरी रेस में दौड़ेगी।" 

उन्होंने कहा, "यह कार बैटरी की रेंज और स्थायित्व की दृष्टि से एक बड़ी छलांग है। यह एक बढ़िया प्रौद्योगिकी है। यह प्रौद्योगिकी सड़कों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों में भी तेजी लायेगी।" उन्होंने कहा कि समूह की अपनी फॉर्मूला ई टीम है, जो कि अंदरूनी चीजें जानने में उसे सक्षम बनाता है। 

महिंद्रा ने कहा, "वास्तव में, हमारे रेसिंग कार चालक भी पीएफ जीरो के लिये पिनिनफरिना के संपर्क में हैं। उन्होंने इस कार की प्रौद्योगिकी में बारे में काफी जानकारियां दी हैं।" 

Web Title: Mahindra wants to quicker flow of Formula E EV technology to road cars

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे