महिंद्रा ला रही है ये 5 धांसू कारें, बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक, दिखेगा सभी का नया लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2020 05:10 PM2020-01-03T17:10:53+5:302020-01-03T17:10:53+5:30

साल 2019 वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी बुरा रहा लेकिन कंपनियों को 2020 से काफी उम्मीदें हैं। दूसरी बात 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS-6 वाहन ही बेंचे जा सकेंगे इसके चलते भी कंपनियों को अपने वाहनों को अपग्रेड करना ही था।

mahindra upcoming cars in india 2020 scorpio bolero xuv 500 thar | महिंद्रा ला रही है ये 5 धांसू कारें, बोलेरो से लेकर स्कॉर्पियो तक, दिखेगा सभी का नया लुक

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsमहिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो का भी नया बीएस6 मॉडल जल्द ही लॉन्च होगा। महिंद्रा के प्रीमियम एसयूवी की बात करें तो XUV 500 का भी नया मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

भारत में नए साल में सभी कंपनियों ने अपनी कारों के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में महिंद्रा भी कहां पीछे रहने वाली है। कंपनियों को तो वैसे भी BS-6 नियमों के मुताबिक अपने वाहनों को अपग्रेड करना था ही इसी के साथ कंपनियां अपने वाहनों के डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स को भी अपडेट करने की तैयारी मे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महिंद्रा की कुछ ऐसी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो साल 2020 में लॉन्च होने वाली हैं.. 

बोलेरो
महिंद्रा की बोलेरो कार का अपग्रेड मॉडल जल्द ही लॉन्च होगा। अब महिंद्रा का BS-6 मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले BS-6 महिंद्रा टेस्टिंग के दौरान देखी भी गई थी जिसमें BS-6 एमिशन को चेक वाले उपकरण भी लगे हुए थे। महिंद्रा की यह एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। भारत में नई बोलेरो एसयूवी की कीमत 7 से 10 लाख रुपये के बीच होगी।

थार
महिंद्रा की लोकप्रिय ऑफ़रोडिंग एसयूवी थार है। इस ऑफरोडर कार को कंपनी बीएस 6 इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। भारत में इस कार के नए मॉडल की कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी।

XUV 300
इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की रफ्तार सुस्त है इसके चलते कंपनियां भी धीमी गति से ही इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। ऐसे में महिंद्रा भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 300 का ही इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकता है। यह कार भी इसी साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

स्कॉर्पियो
महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो का भी नया बीएस6 मॉडल जल्द ही लॉन्च होगा। यह एसयूवी साल 2020 के मध्य में लॉन्च की जा सकती है। नई स्कॉर्पियो को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया। हालांकि टेस्टिंग मॉडल को एक अलग तरह से कवर किए जाने के चलते इसकी डिजाइन के बारे में ज्यादा बातें निकल कर नहीं आ सकीं। नई स्कार्पियो की कीमत 12 से 17 लाख रुपये के बीच होने वाली है।

XUV 500
इस लिस्ट में आखिरी कार एक्सयूवी 500 है। ये एसयूवी महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी है। भारत में इस एसयूवी का नया मॉडल अगले साल लॉन्च होने वाला है। इसकी कीमत 13 से 21 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Web Title: mahindra upcoming cars in india 2020 scorpio bolero xuv 500 thar

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे